Jana Nayagan का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई अच्छी खबर , थिएटर रिलीज पर फिर से काम शुरू

Jana Nayagan Movie Update: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज, चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है

Shikha Tiwari
Published on: 14 May 2026 3:14 PM IST
Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan New Release Date
X

Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan Release Date (Image Credit- Social Media)

Jana Nayagan Movie: थलापति विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan जोकि पहले जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को सेंशर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट लगातार बढ़ती जा रही है। सेंशर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। Jana Nayagan फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जिसकी वजह से थलापति विजय के सपोर्ट में कमल हासन, रजनीकांत समेत कई अन्य सारे साउथ के एक्टर उनके सपोर्ट में आए हैं। तो वहीं अब Thalapathy Vijay के सीएम बनने के बाद Jana Nayagan की रिलीज का रास्ता आसान हो गया है। चलिए जानते हैं Jana Nayagan को लेकर क्या नया अपडेट आया है।

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन पर क्या आया अपडेट (Thalapathy Vijay Movie Jana Nayagan Update)-

खबरों के मुताबिक, विजय फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि सीबीएफसी से मंजूरी मिलने में देरी के कारण फिल्म में देरी हुई थी। बताया जा रहा है कि विजय ने निर्माता वेंकट के नारायण को कान फिल्म फेस्टिवल से चेन्नई लौटने के लिए कहा है ताकि टीम फिल्म की थिएटर रिलीज पर फिर से काम शुरू कर सके। तमिलनाडु चुनावों के बाद अब निर्माताओं का ध्यान सेंसर बोर्ड की मंजूरी हासिल करने पर केंद्रित होने की उम्मीद है। फिल्म को मंजूरी मिलते ही, सिनेमाघरों को अंतिम रूप देने और नई रिलीज तिथि तय करने का काम शुरू होने की संभावना है।लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है।

जन नायगन को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया (Why Did CBFC Not Give Jana Nayagan Certificate)-

Thalapathy Vijay, की आखिरी फिल्म जना नायकन दिसंबर से ही सीबीएफसी के शिकंजे में अटकी हुई है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे दृश्य हैं जिनसे जनभावनाओं को ठेस पहुँचने की आशंका है। खबरों के मुताबिक, फिल्म को इसके राजनीतिक विषयवस्तु के कारण भी रोका गया है, जिसे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में संभावित रूप से प्रभावशाली माना जा रहा था। इन चुनावों में विजय ने पहली बार अपनी पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख के रूप में भाग लिया था और अंततः जीत हासिल कर ली और तमिलनाडु के सीएम बन गए।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story