Thalapathy Vijay Son: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय कितने पढ़े-लिखें हैं और क्या करते हैं? जानिए

Thalapathy Vijay Son Qualification: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं और क्या करते हैं, सबकुछ

Shikha Tiwari
Published on: 17 July 2026 4:30 PM IST
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Education
X

Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Education (Image Credit- Social Media)

Thalapathy Vijay Son Education: थलापति विजय जोकि साउथ के एक प्रसिद्ध सुपरस्टार है और तमिलनाडु के सीएम हैं। थलापति विजय अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितने ज्यादा सफल हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में उतनी ही ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी संगीत ने उनसे तलाक की अर्जी के लिए कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। संगीता से तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय के बच्चों ने भी उनसे दूरियाँ बना ली है। उनके शपथ समारोह में ना तो उनकी पत्नी शामिल हुई थी। और ना हि उनके बच्चे शामिल हुए थे। चलिए जानते हैं थलापति विजय के बेटे जेसन संजय के बारे में जो इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं। कितने पढ़े-लिखे हैं और क्या करते हैं।

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय कितने पढ़े-लिखे हैं (Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Education)-

थलापति विजय और उनकी पत्नि संगीता के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा, उनके बेटे का नाम जेसन संजय है। जिनका जन्म यूनाइटेड किंगडम यानि लंदन में हुआ था। जेसन संजय का जन्म 26 अगस्त 2000 में हुआ था। अगस्त के महीने में जेसन संजय अपना 27वॉ जन्मदिन मनाएंगे। थलापति विजय के बेटे जेसन संजय के यदि एजूकेशन के बारे में बता करें तो उन्होंने चेन्नई के अमेरिकन इंटरनेशन स्कूल में पढ़ाई की है। इसके बाद जेसन संजय ने कनाडा के टोरंटो फिल्म स्कूलसे फिल्म निर्माण में डिप्लोमा प्राप्त किया । बाद में उन्होंने ब्रिटेन के लंदन स्थित सेंट्रल फिल्म स्कूल से नाटक लेखन और पटकथा लेखन में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

जेसन संजय अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर की है। उनकी फिल्म सिग्मा 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन जुलाई में थलापति विजय की फिल्म रिलीज होने की वजह से उनकी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो 'सिग्मा स्टाइल' में अपने कैमियो अपीयरेंस के बारे में बात करते हुए, जेसन ने स्पष्ट किया कि इसे उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। आनंदा विकटन के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने प्रमोशनल गाने में इसलिए हिस्सा नहीं लिया क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता था। चूंकि यह गाना फिल्म की कहानी से अलग है, इसलिए मैंने इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए किया। प्रमोशनल गाने का मकसद फिल्म से जुड़े लोगों का परिचय कराना और दर्शकों को फिल्म की थीम और स्टाइल का अंदाजा देना है। इसीलिए मैंने इसमें डांस किया।”

जेसन संजय ने कहा “फिलहाल, सबसे बड़ी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है कि मैं 'सिग्मा' को रिलीज करूं और उसे सफल बनाऊं। मेरा पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित है। फिल्म रिलीज होने के बाद ही मैं सोचूंगा कि मुझे अभिनय करना है या निर्देशन जारी रखना है।,"

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story