Sigma Trailer: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म सिग्मा का ट्रेलर रिलीज, देखें

Sigma Movie Trailer Review: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म सिग्मा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जानिए कैसा है

Shikha Tiwari
Published on: 19 Sept 2026 10:30 AM IST
Sigma Movie Trailer
X

Sigma Trailer Review (Image Credit- Social Media)

Sigma Trailer: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म सिग्मा जोकि काफी दिनों से चर्चा में थी। पहले फिल्म थलापति विजय की फिल्म जना नयागन के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। और अक्टूबर में रिलीज करने का फैसला लिया गया। तो वहीं थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म सिग्मा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज के दौरान थलापति विजय नहीं मौजूद थे। बल्कि एस.एस. राजामौली द्वारा Sigma का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जेसन संजय पहले ही कह चुके हैं कि उनके पिता उनकी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। लेकिन उनके पिता ने जो उनको इतने सारे फैंस दिए हैं, वो उनके लिए बहुत बड़ा उपहार है। चलिए जानते हैं जेसन संजय की फिल्म सिग्मा का ट्रेलर कैसा है।

सिग्मा मूवी ट्रेलर रिव्यू (Sigma Movie Trailer Review)-

यह फिल्म जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी है। संदीप किशन कहानी के केंद्र में नज़र आते हैं, जो जुआ और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में कुछ ऐसे किरदारों को दिखाया गया है जो एक खतरनाक डकैती में शामिल हो जाते हैं।

2 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर में कहानी एक खतरनाक डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है। संदीप किशन एक रेडियो होस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो एक जोखिम भरे मिशन को अंजाम देने का फैसला करता है, और इसी मिशन के चलते वह अंडरवर्ल्ड के सरगना कोटलापदी वीरैया रेड्डी (संपत राज द्वारा अभिनीत) की दुनिया में पहुंच जाता है। ट्रेलर की झलक जुआ, ड्रग्स, अपराध और एक बड़े ऑपरेशन की ओर भी इशारा करती है, साथ ही हास्य, भावना और रोमांच का भी बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि जेसन संजय ने अपने निर्देशन की शुरुआत के लिए एक व्यावसायिक एक्शन फॉर्मेट चुना है।


ट्रेलर के रिलीज के बाद ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सिग्मा मूवी का सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

सिग्मा मूवी कास्ट (Sigma Movie Cast)-

ट्रेलर रिलीज होने के बाद 'सिग्मा' का प्रचार ज़ोरों पर है। जेसन संजय ने इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सहायक कलाकारों में राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जापी, शीला राजकुमार, मंगलक्ष्मी, कमलेश और किरण कोंडा शामिल हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है, छायांकन वसंत ने छायांकन किया है और प्रवीण केएल ने संपादन किया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story