TRENDING TAGS :
Thalapathy Vijay Vs Son: थलापति विजय और उनके बेटे जेसन संजय के बीच तकरार
Thalapathy Vijay Vs Son Jason Sanjay: थलापति विजय और उनके बेटे जेसन संजय एक-दूसरे के आमने-सामने बड़े पर्दे पर आएंगे नजर
Thalapathy Vijay Vs Son Jason Sanjay (Image Credit- Social Media)
Thalapathy Vijay Vs Son: थलापति विजय जोकि तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध सुपरस्टार हैं। उनकी आखिरी फिल्म जना नायकन जोकि काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। तो वहीं थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम भी हैं। इन सबके बीच थलापति विजय की पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा चर्चा में रही। जब उनकी पत्नी ने उनको तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसके बाद थलापति विजय के शपथ समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आई। लेकिन थलापति विजय की पत्नी और उनके बच्चे इसका हिस्सा नहीं बने। जिसके बाद बेटे ने भी थलापति विजय को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन बाद में थलापति विजय के बेटे क्लियर किया, कि उनके और उनके पिता के बीच सबकुछ सही है। लेकिन अब जाकर दोनों की बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टक्कर देखने को मिलेगी।
थलापति विजय और उनके बेटे की होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर (Thalapathy Vijay Vs Son Jason Sanjay)-
वैसे तो थलापति विजय ने फिल्मों से सन्यास ले लिया है। और वो अपने राजनीति करियर पर फोकस कर रहे हैं। और तमिलनाडु के सीएम के रूप में जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। लेकिन इस समय फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड चल रहा है, जिसकी वजह से थलापति विजय की पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होगी। तमिल बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की जोड़ी आमने-सामने आने वाली है। थलपति विजय और उनके बेटे जेसन संजय की फिल्में आपस में टकराएंगी। 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तिरुपाची' 21 साल बाद री-रिलीज हो रही है, वहीं जेसन संजय की 'सिग्मा' भी रिलीज हो रही है।
अक्टूबर में तमिल बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां विजय की 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तिरुपाची' 21 साल बाद सिनेमाघरों में लौट रही है, वहीं उनके बेटे जेसन संजय भी 'सिग्मा' के साथ बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों फिल्में लगातार दो दिनों में रिलीज होंगी। 'दिनामणि' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'तिरुपाची' को 1 अक्टूबर, 2026 को दोबारा रिलीज किया जाएगा, जबकि जेसन संजय की 'सिग्मा' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसका मतलब है कि पिता-बेटे की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होगी।


