TRENDING TAGS :
Vijay-Sangeetha Divorce: थलापति विजय की शादी बची? पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस लेकर चौंकाया
Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce: थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक के केस में नया मोड़ आ गया है, आइए जानते हैं।
Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce (Photo- Social Media)
Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय अक्सर किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में रहते हैं, जब वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नहीं बनें थे, उसके पहले ही खबरें आईं थीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने स्थानीय चेन्गलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है, इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था, तलाक का मामला सामने आने के बाद यह भी खबरें आई कि विजय का तृषा कृष्णन संग अफेयर चल रहा है, यही वजह है कि उनकी पत्नी संगीता उन्हें तलाक दे रहीं हैं। इन सबके बीच आज विजय और संगीता के तलाक की सुनवाई थी और आज कोर्ट में जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया, दरअसल संगीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
क्या साथ रहेंगे विजय और संगीता
थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक केस से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस राहत की सांस ले रहें हैं, दरअसल विजय की पत्नी संगीता ने स्थानीय अदालत में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। जी हां! कहा जा रहा है कि विजय और संगीता अपने 27 साल के रिश्ते को नहीं तोड़ना चाहते, और अब आपसी झगड़ा सुलझा दोनों साथ रहेंगे। संगीता अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुई और उन्होंने कहा कि वो अब इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस लेने की बात कही। वहीं विजय और संगीता के तलाक का केस खत्म होने की खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि, विजय की पत्नी संगीता की ओर से याचिका वापस लेने की इच्छा जताने के बाद, अदालत द्वारा इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं की गई, अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया, यानी अब इस मामले पर कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं चलेगी।
संगीता ने विजय पर लगाए थे आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में संगीता ने विजय से तलाक की याचिका चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर की थी, अपनी याचिका में संगीता ने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती आश्वासन के बाद भी विजय ने उस एक्ट्रेस संग रिश्ता जारी रखा, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और अपमान सहना पड़ा। संगीता ने बताया कि उनका यह रिश्ता अब सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है और इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं बची है।
विजय-संगीता की शादी कब हुई थी?
विजय और संगीता की लव मैरिज हुई थी, संगीता विजय की बहुत बड़ी फैन हुआ करतीं थीं, वैसे तो संगीता यूनाइटेड किंगडम में बड़ी हुई हैं, लेकिन जब उन्होंने विजय की फिल्म "पूवे उन्नाकागा" देखी, तो विजय से मिलने वो भारत आ गईं। भारत आकर संगीता चेन्नई में विजय की फिल्म 'लव टुडे' (Love Today) के शूटिंग सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने विजय के साथ ही उनके माता पिता से भी मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में विजय ने संगीता को अपने घर डिनर पर बुला लिया और इस तरह इनके प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत हुई। परिवार वालों की सहमति से विजय थलापति और संगीता सोरनलिंगम की शादी साल 1999 में हुई। कपल के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी।


