Thama Teaser : खूनी प्रेम कहानी जो नहीं देखी होगी कभी किसी ने, थामा का टीजर जारी

Thama Teaser Review: नवाजुद्दीन , आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा का टीजर जारी, जानिए कैसा है टीजर

Shikha Tiwari
Published on: 19 Aug 2025 11:16 AM IST
Thama Teaser Review
X

Thama Teaser Review (Image Credit-Social Media)

Thama Teaser Out: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी दुनिया की अगली किस्त, थामा का अनॉउंसमेंट आधिकारिक तौर पर धमाकेदार शुरूआत के साथ हुई है। स्टूडियो ने कई आकर्षक कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं, जो दर्शकों को एक खूनी प्रेम कहानी के रूप में प्रचारित की जा रही इस अंधेरी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक दिखाते हैं। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दमदार कलाकारों द्वारा निभाए गए चार मुख्य किरदारों के साथ ही साथ कहानी का परिचय देते हैं। आज थामा का टीजर जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं थामा मूवी का टीजर कैसा है।

थामा टीजर रिव्यू ( Thama Movie Teaser Review In Hindi)-

प्रकाश और अंधकार के बीच स्पष्ट संघर्ष को दर्शाते हैं। आयुष्मान खुराना को आलोक के रूप में पेश किया गया है। रश्मिका मंदाना के किरदार का नाम ताड़का है। जो बढ़ते अंधेरे के बीच आशा की किरण बनकर उभरेगा। अंधेरे का बादशाह यक्षसन के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने खतरनाक और अविस्मरणीय रूप से सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। उनका एक दुर्जेय और डरावने प्रतिपक्षी के रूप में प्रभावी ढ़ंग से स्थापित करता है। ये मैडॉक फिल्म्स की हॉरर यूनिवर्स का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक राक्षस है। जो जल्दी पराजित नहीं होगा। जिसकी वजह से Thama Movie के सीक्वल तक का अनॉउंस किया गया है। इसके अलावा परेश रावल श्री राम बजाज गोयल की भूमिका में है। उनका किरदार काफी दिलचस्प है। उनका किरदार काफी अनोखा है। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ा दिया है।


थामा मूवी के बारे में (About Thama Movie)-

दिनेश विजान की मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली कड़ी Thama है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अलौकिक तत्वों से भरपूर एक खूनी प्रेम कहानी बताया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में है। और यह दिवाली 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story