TRENDING TAGS :
Elvish Yadav In The 50: मैक्सटर्न के बयान के बाद एल्विश यादव की होगी एंट्री? मेकर्स ने किया अप्रोच
Elvish Yadav In The 50: The 50 के महल में हाल ही में जबरदस्त पंगा हुआ, दरअसल मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के बारे में बहुत कुछ उल्टा सीधा कहा, जिसके बाद एल्विश के दोस्त अर्चित कौशिक ने उन्हें उठाकर पटक दिया, इसी बीच सुनने में आ रहा है कि एल्विश की शो में एंट्री होगी।
Elvish Yadav In The 50
Elvish Yadav In The 50: कलर्स चैनल पर हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो The 50 में हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी पूरे इंटरनेट पर चर्चा हो रही है, दरअसल मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के बारे में बहुत कुछ उल्टा सीधा कहा, एल्विश यादव इस शो का हिस्सा भी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद शो में उनका नाम इस कदर छाया हुआ है, जैसे वे इस शो में हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मैक्सटर्न ने सारी हदें पार कर दीं, उन्होंने एल्विश यादव को खुलेआम धमकी दी, जिसके बाद शो में मौजूद एल्विश यादव के दोस्त अर्चित कौशिक ने उन्हें जमकर पीटा। इसी बीच सुनने में आया है कि एल्विश यादव को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन क्या वे इसका हिस्सा बनेंगे, आइए जानते हैं।
The 50 में जाएंगे एल्विश यादव (Elvish Yadav In The 50)
देखा जाए तो The 50 रियलिटी शो सिर्फ एल्विश यादव के नाम पर चल रहा है, जी हां! प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न दोनों ही एल्विश यादव के बारे में ही बात करते नजर आ रहें हैं, अब तो ऑडियंस भी बोर हो गई है, उनका कहना है कि जब एल्विश यादव इस शो में हैं ही नहीं, तो फिर उनकी चर्चा क्यों की जा रही है। हाल ही के एपिसोड में मैक्सटर्न ने जो कुछ भी एल्विश यादव के बारे में कहा इसके बाद खबरें आ रहीं हैं कि मेकर्स ने एल्विश यादव को बतौर गेस्ट शो में इनवाइट किया है।
The 50 से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक एल्विश यादव को मेकर्स ने शो में बतौर गेस्ट एंट्री के लिए इनवाइट किया था, लेकिन एल्विश यादव ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि वे इस समय शो में नहीं जाना चाहते, उनके पास कई और प्रोजेक्ट है, जिसमें वे बिजी हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अभी तो ऑफर रिजेक्ट कर दिया, लेकिन फिनाले के करीब तक वे एक बार जरूर शो में शिरकत करेंगे। फिलहाल जब एल्विश यादव The 50 का में शिरकत करेंगे तो उन्हें देखने लायक होगा, कि उनके खिलाफ बात कर रहे लोगों पर वो क्या रिएक्शन देंगे।


