TRENDING TAGS :
The Alliance फेम जैद दरबार और कुशाल टंडन के बीच क्या है रिश्ता? क्यों दर्शकों को लगा होगा बड़ा लफड़ा
The Alliance Fame Zaid Darbar: द अलायंस शुरू हो चुका है और शो में दो सेलेब्स जैद दरबार और कुशाल टंडन को एक साथ देख दर्शक शॉक में थे, ऐसा क्यों? आइए जानते हैं।
The Alliance Fame Zaid Darbar-Kushal Tandon
The Alliance Fame Zaid Darbar-Kushal Tandon: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द अलायंस का ग्रैंड आगाज हो चुका है, इस रियलिटी शो ने पहले ही एपिसोड से दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कहा जा सकता है कि ये रियलिटी शो दर्शकों को पसंद आ रहा है। द अलायंस के घर में घुसते ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच बहसबाजी भी शुरू हुई और अब आगे इनके बीच और घमासान देखने को मिलेगा। वहीं, दर्शकों को एक चीज जो सबसे शॉकिंग लगी, वो जैद दरबार और कुशाल टंडन को एक साथ देखना था, जी हां! क्योंकि दर्शकों को पूरा यकीन था कि जब ये दोनों पहली बार मिलेंगे तो यकीनन इनके बीच अनबन होगी, या फिर दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करेंगे, लेकिन आमने-सामने आने पर दोनों ने जैसा बर्ताव किया, उसने ऑडियंस का दिल जीत लिया है, आइए बताते हैं कि आखिर दर्शक ऐसा क्यों सोच रहे थे।
जैद दरबार और कुशाल टंडन का क्या है रिश्ता
द अलायंस के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, कोरियोग्राफर जैद दरबार और अभिनेता कुशाल टंडन भी द अलायंस का हिस्सा बनें हैं, इन दोनों का नाम जबसे सामने आया है, दर्शकों के बीच यही चर्चा हो रही थी कि दोनों एक-दूसरे का सामना कैसे करेंगे, क्या शो में इनके बीच लफड़ा होगा, वहीं अब जब पहला एपिसोड सामने आ गया है तो दोनों ने जिस मैच्योरिटी के साथ एक दूसरे से मुलाकात की, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है, कुशाल टंडन और जैद दरबार दोनों की ही दर्शक तारीफ कर रहें हैं कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ में नहीं लेकर आए।
अब यकीनन आपके जहन में ये सवाल चल रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच, जिसकी वजह से दर्शकों को लगा था कि दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करेंगे, तो आइए हम बताते हैं, दरअसल जैद दरबार की पत्नी गौहर खान अभिनेता कुशाल टंडन की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं हैं। जी हां! जैद दरबार की पत्नी गौहर खान और कुशाल टंडन रिलेशनशिप में थे, यही वजह है कि दर्शकों को लगा था कि दोनों एक-दूसरे को कैसे फेस करेंगे, या फिर इग्नोर कर देंगे या कोई लफड़ा होगा।
बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी कुशाल और गौहर की प्रेम कहानी
बता दें कि कुशाल टंडन और गौहर खान बिग बॉस 7 का हिस्सा बने थे, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, और दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया था, कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, 2014 में कुशाल टंडन और गौहर खान का ब्रेकअप हो गया। कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार संग निकाह किया, वहीं कुशाल टंडन आज भी सिंगल हैं। कुशाल टंडन का नाम अभिनेत्री शिवांगी जोशी संग जुड़ा था, लेकिन शिवांगी जोशी संग उनका जल्द ही ब्रेकअप हो गया।


