TRENDING TAGS :
The Alliance Contestants Fees: अलायंस का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन? ले रहा करोड़ों रुपए, जानें
The Alliance Contestants Fees: द अलायंस के कंटेस्टेंट्स की फीस रिवील हो चुकी है, आइए जानते हैं कि सबसे अधिक फीस किस कंटेस्टेंट को मिल रही है।
The Alliance Contestants Fees: कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो द अलायंस लगातार चर्चाओं में बना हुआ है, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा है, और अधिक इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। हर हफ्ते द अलायंस के हेडक्वॉर्टर में नए वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहें हैं, आपको बता दें कि अलायंस को शुरू हुए दो हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है, कंटेस्टेंट्स द अलायंस का ताज जीतने के लिए अपना 100% दे रहें हैं। चलिए जानते हैं कि अलायंस में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स में से सबसे मोटी रकम किसे मिल रही है।
द अलायंस कंटेस्टेंट्स फीस
द अलायंस के लिए मेकर्स ने चुन चुन कर कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है, जो इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स ने शो का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स से मोटी फीस भी वसूली है, यहां मिलिए अलायंस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट -
कुशाल टंडन
कुशाल टंडन अलायंस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशाल टंडन ने अलायंस का हिस्सा बनने के लिए 1.5 करोड़ रुपए की मांग की है, 1.5 करोड़ रुपए कुशाल टंडन की पूरे सीजन की फीस है।
सोहेल खान
सोहेल खान ने भी शो में आने के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज की है, सोहेल ने शो में पहले हफ्ते बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। रिपोर्ट्स की मुताबिक सोहेल खान की पर हफ्ते की फीस 40 लाख रुपए है।
डेजी शाह
अभिनेत्री डेजी शाह भी मोटी रकम लेकर अलायंस में आईं हैं, उनकी फीस के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस को पूरे सीजन के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपए मिले हैं।
नीति टेलर
अभिनेत्री नीति टेलर ने भी अलायंस के लिए लाखों रुपए चार्ज किए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीति टेलर की फीस पर हफ्ते की 10 लाख रुपए है।
रवि किशन
रवि किशन भी अलायंस का हिस्सा थे, लेकिन काम के चलते उन्हें पहले ही हफ्ते अलायंस से एक्जिट लेना पड़ा, उनकी फीस 20 लाख रुपए थी, यानी कि एक हफ्ते अलायंस में रहे रवि किशन 20 लाख रुपए लेकर बाहर हो गए।
निखिल चिनप्पा
निखिल चिनप्पा अलायंस के सबसे स्ट्रांग खिलाड़ी मानें जा रहें हैं, जिस तरह से वे गेम खेल रहें हैं, उनकी स्ट्रेटजी से दर्शक इंप्रेस हो गए हैं। निखिल चिनप्पा की फीस पर वीक 30 लाख रुपए है।


