August 2026 Release: अगस्त में होगा मनोरंजन का महा धमाका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

August 2026 Release: अगस्त महीना सिनेमा लवर्स के लिए बेहद धमाकेदार होने जा रहा है, क्योंकि इस महीने एक से एक बड़ी फिल्में रिलीज होने वालीं हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2026 3:30 PM IST
August 2026 Release
X

August 2026 Release

August 2026 Release: अगस्त 2026 फिल्म लवर्स के लिए बेहद शानदार होगा, क्योंकि इस महीने में फिल्मों की लाइनअप बेहद क्रेजी है, जी हां! देश भक्ति से लेकर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी फिल्में भी रिलीज होने की लाइन में लगीं हुईं हैं। वहीं अगस्त लास्ट में कुछ बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश भी होगा, जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, चलिए जानते हैं कि अगस्त महीने में कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वालीं हैं -

प्रहार

"प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी" बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म है, जिसकी कहानी भारत के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनकी कानूनी लड़ाइयों पर आधारित एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जिसमें राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई ये फिल्म 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Unmadam

Unmadam एक मलयाल मसाइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस मुख्य किरदारों में हैं, इस फिल्म का निर्देशन किरण दास ने किया है। ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Thudakkam

Thudakkam अपकमिंग मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल नजर आएंगी, Thudakkam के जरिए विस्मया अपना डेब्यू कर रहीं हैं। फिल्म में मोहनलाल का कैमियो होगा, इसे जुड एंथनी जोसेफ ने निर्देशित किया है, जो 7 अगस्त को ही दस्तक देगी।

बंटवारा 1947

बंटवारा 1947 सनी देओल की इस साल की मच अवेटेड फिल्म है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में हुए विभाजन पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फ़ज़ल, शबाना आजमी और करण देओल जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और आमिर खान के प्रोडक्शन तले फिल्म को बनाया गया है, जो 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है।

आवारापन 2

आवारापन 2 भी अगस्त महीने में रिलीज हो रही है, जिसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को ही रिलीज की जाएगी, यानी कि सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। नितिन कक्कड़ ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, और अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, जी हां! करीब 4 बार फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद मेकर्स फिल्म को 26 अगस्त को रिलीज करने जा रहें हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, संजीदा शेख जैसे एक्टर्स हैं।

खोसला का घोंसला 2

अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोंसला 2 भी अगस्त महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है, फिल्म 28 अगस्त को रिलीज की जायेगी, जिसमें अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शौरी, विनय पाठक, तारा शर्मा और रवि किशन नजर आएंगे। ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

अगस्त महीने में रिलीज होने जा रही फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ आनंद और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा किया गया है, इस फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 28 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

ईथा

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा भी 28 अगस्त को ही रिलीज हो रही है, ईथा एक बायोपिक है, जिसमें श्रद्घा कपूर के साथ नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, अनंत वी जोशी और सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स हैं। लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म को निर्देशित किया है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है।

देखना होगा कौन सी फिल्म मारेगी बाजी

अगस्त महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की लाइनअप को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि कौन सी फिल्म सबसे बड़ी हिट साबित होगी, हालांकि अगस्त में बेहतरीन फिल्में आ रहीं हैं और जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर कई दिलचस्प रिकॉर्ड भी बन सकते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story