TRENDING TAGS :
Dhamaal 4 Vs The Odyssey Collection: द ओडिशी या धमाल 4 जानिए कौन-सी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद
The Odyssey Collection Vs Dhamaal 4 Collection : हॉलीवुड फिल्म द ओडिशी जो इसी हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, क्या इसका असर धमाल 4 के कलेक्शन पर पड़ा है
The Odyssey Collection Vs Dhamaal 4 Collection (Image Credit- Social Media)
The Odyssey Vs Dhamaal 4 Collection : इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक फिल्म बॉलीवुड की है और एक हॉलीवुड की है। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 के बारे में जोकि 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। और फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी बढ़त बनाकर रखी है। धमाल 4 के रिलीज के एक हफ्ते बाद हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी रिलीज हुई है। जोकि वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज की गई है। ये फिल्म भी भारत में अच्छा कारोबार कर रही है। चलिए जानते हैं द ओडिसी के रिलीज के बाद से क्या धमाल 4 के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
द ओडिसी वर्सेस धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (The Odyssey Vs Dhamaal 4 Box Office Collection)-
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (The Odyssey Collection Day 3)-
क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित, द ओडिसी होमर की क्लासिक ग्रीक कविता से प्रेरित एक महाकाव्य फंतासी एक्शन फिल्म है। द ओडिसी में कई जाने-माने कलाकार हैं, जिनमें मैट डेमन ने महान ओडीसियस की भूमिका निभाई है। टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमाकस का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस की भूमिका में हैं। ऐनी हैथवे पेनेलोप का किरदार निभा रही हैं, और चार्लीज़ थेरॉन मनमोहक कैलिप्सो के रूप में हैं। फिल्म में लुपिता न्योंगो, ज़ेंडाया, जॉन बर्न्थेल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइज़ामो और मिया गोथ भी हैं। फिल्म के किरदार इसके प्रमोशन के लिए भारत भी आए थे। तो वहीं द ओडिसी के यदि भारतीय बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 22 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अबतक 6 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। राततक द ओडिसी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर जाएगी।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 Box Office Colleciton)-
धमाल 4 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। द ओडिसी के रिलीज के बाद से धमाल 4 के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। जहाँ फिल्म ने 17 जुलाई यानि शुक्रवार को 5.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर पाई थी। तो वहीं शनिवार को यानि 18 जुलाई को फिल्म ने 10.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। लेकिन इसके बाद भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते धमाल 4 अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलतक फिल्म ने 111 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था।


