TRENDING TAGS :
The Odyssey Day 1 Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई द ओडिसी, किया शानदार कलेक्शन
The Odyssey Day 1 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में पहले दिन कितना कलेक्शन किया, आइए जानते हैं।
The Odyssey Day 1 Collection
The Odyssey Day 1 Collection: 17 जुलाई यानी कि आज से क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' थिएटरों में रिलीज हो चुकी है, बता दें कि ये फिल्म होमर की प्राचीन ग्रीक रचना पर आधारित है। इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था, वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसे भारतीय दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। जी हां! भारतीय दर्शक 'द ओडिसी' देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू देते दिख रहें हैं। चलिए जानते हैं कि ये फिल्म भारत में पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
'द ओडिसी' डे 1 कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन दर्शकों के लिए हमेशा अलग-अलग जॉनर वाली फिल्में लेकर आते रहते हैं, उनकी फिल्म द ओडिसी का इंतजार दुनिया भर के दर्शक कर रहे थे, वहीं अब फिल्म रिलीज होते ही दुनियाभर में तहलका मचा रही है, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन द ओडिसी लगभग 11-13 करोड़ रुपए तक कलेक्शन करती नजर आ रही है।
'द ओडिसी' की कहानी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की कहानी मैट डेमन जो राजा ओडिसियस के किरदार में नजर आ रहें हैं, उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में उनका सामना राक्षसों, पौराणिक जीवों और कई बड़ी मुसीबतों से होता है, साथ ही राजा ओडिसियस की लव स्टोरी भी दिखाई गई है, इस फिल्म में मैट डेमन (राजा ओडिसियस) की पत्नी के रोल में ऐनी हैथवे नजर आ रहीं हैं, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद कमाल की लग रही है।
'द ओडिसी' स्टार कास्ट
'द ओडिसी' एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी क्रिस्टोफर नोलन ने लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स हैं, मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, जेंडया, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइजामो और मिया गोथ जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं।


