The Odyssey Day 6 Collection: 100 करोड़ से बस इतनी दूर द ओडिसी, वीक डेज में भी जलवा बरकरार

The Odyssey Day 6 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की रिलीज को आज छठा दिन है, और 6 दिनों में फिल्म 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 July 2026 7:28 PM IST
The Odyssey Day 6 Collection
X

The Odyssey Day 6 Collection(Photo- Social Media)

The Odyssey Day 6 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचाया हुआ है, बता दें है ये फिल्म 17 जुलाई से थिएटरों में रिलीज हुई है और आज महज रिलीज के 6 दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ कदम की दूरी पर है। फिल्म को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले हफ्ते में ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिलहाल, आइए जानते हैं कि फिल्म छठवें दिन कितना कलेक्शन करने वाली है।

द ओडिसी डे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द ओडिसी फिल्म की प्रशंसा दुनियाभर में की जा रही है, भारतीय दर्शकों तो फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ते नहीं थक रहें हैं, और यही वजह है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। जी हां! फिल्म को भारतीय दर्शकों से इतना प्यार मिला कि ये फिल्म 2026 की ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और इसी के साथ ही कई अन्य रिकॉर्ड भी बनाने की राह पर निकल पड़ी है।


द ओडिसी के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो पहले दिन इस फिल्म ने 16.04 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20.68 करोड़ रुपए रहा, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19.84 करोड़ रुपए रहा, वहीं चौथे दिन फिल्म ने 7.76 करोड़ रुपए कमाए, पांचवें दिन इस फिल्म ने 8.05 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जी हां! वीक डेज में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, इस तरह से फिल्म महज 5 दिनों के अंदर 72.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है, वहीं अब छठे दिन द ओडिसी 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, क्योंकि छठे दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करते नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन फिल्म 6-8 करोड़ तक आराम से कमा लेगी, यदि ये आंकड़े सच होते हैं तो 6 दिनों में फिल्म 80 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।

द ओडिसी स्टार कास्ट

'द ओडिसी' एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी क्रिस्टोफर नोलन ने लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स हैं, मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, जेंडया, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइजामो और मिया गोथ आदि। फिल्म की दर्शक सराहना करते नहीं थक रहें हैं, इस फिल्म ने कमाई के मामले में क्रिस्टोफर नोलन की ही फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story