The Paradise Day 1 Collection: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग डे पर नानी की फिल्म ने उड़ाया गर्दा

The Paradise Day 1 Collection: साउथ स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया, आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कितना होने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Sept 2026 5:27 PM IST
The Paradise Day 1 Collection
X

The Paradise Day 1 Collection

The Paradise Day 1 Collection: साउथ स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फ़िल्म को लेकर बहुत ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ था, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जी हां! फिल्म देख दर्शक निराश हो गए, न फिल्म की कहानी समझ आई, न क्लाइमेक्स, यहां तक कि म्यूजिक भी दर्शकों को पसंद नहीं आया, दर्शक सोशल मीडिया पर नानी की इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ा रहें हैं, हालांकि खराब रिव्यू के बाद भी द पैरडाइज बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर रही है, आइए जानते हैं।

द पैराडाइज ओपनिंग डे कलेक्शन

द पैराडाइज फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों को पसंद नहीं आई, लेकिन नानी की एक्टिंग ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है, उन्होंने जिस तरह से अपना किरदार निभाया है और उनके एक्शन सीक्वेंस हैं, उसकी दर्शक तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहें हैं, यदि कहानी भी बेहतरीन होती तो फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता था। फिलहाल, खराब रिव्यू के बाद भी ओपनिंग डे पर फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है, क्योंकि एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया था। जी हां! महज शाम 5 बजे तक में ही फिल्म 24 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है, इसके आधार पर देखा जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन 35-40 करोड़ रुपए तक हो सकता है, जबकि दुनियाभर में 50 करोड़ तक कमा सकती है। हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।


क्या है पैराडाइज फिल्म की कहानी

द पैराडाइज फिल्म की कहानी जादल (नानी) नाम के एक व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जो झुग्गी-झोपड़ी वाले एक पिछड़े और हाशिए पर बसे समुदाय से ताल्लुक रखता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह समुदाय गहरे सामाजिक भेदभाव, व्यवस्था के दमन और बुनियादी अधिकारों की कमी से जूझ रहा है। वे अपनी जमीन, नागरिकता और अपनी पहचान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में जादल अपने लोगों के हक के लिए खड़ा होता है, उनके लिए लड़ाई लड़ता है।

द पैराडाइज की स्टार कास्ट

नानी की फिल्म द पैराडाइज में मोहन बाबू, राघव जुयाल, कीर्ति सुरेश, सोनाली कुलकर्णी, ईश्वरी राव, कयादु लोहार और संपूर्णेश बाबू नजर आ रहें हैं। निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म द पैराडाइज को SLV सिनेमाज़ ने प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो गई है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story