TRENDING TAGS :
The Vvaan Star Cast Fees: सिद्धार्थ मल्होत्रा या तमन्ना भाटिया? किसने मारी बाजी, जानिए फिल्म का बजट
The Vvaan Star Cast Fees: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन चर्चाओं में बनीं हुई है, आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम किसने वसूली है।
The Vvaan Star Cast Fees
The Vvaan Star Cast Fees: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी मच अवेटेड फिल्म "द वन" (The Vvaan) को लेकर सुर्खियों में हैं, फिल्म अगस्त महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया, अब ये फिल्म सितंबर महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज में अभी लंबा समय है, ऐसे में चलिए हम आपको फिल्म की स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताते हैं, आइए जानते हैं कि किस एक्टर ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है।
द वन स्टार कास्ट फीस
एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित की गई फिल्म द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं, इनके साथ ही श्वेता तिवारी, मनीष पॉल सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, चलिए जानते हैं इनकी फीस -
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में लीड हीरो का रोल निभा रहें हैं, इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ही इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं।
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, तमन्ना और सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। तमन्ना भाटिया को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए मिले हैं।
सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी द वन में नजर आएंगे, उन्हें इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
मनीष पॉल
अभिनेता मनीष पॉल द वन फिल्म में एक खास रोल निभाते नजर आएंगे, उनकी फीस के बारे में बताएं तो उन्हें 90 लाख रुपए बतौर फीस दी गई है।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म का हिस्सा हैं, इस फिल्म के लिए उन्होंने 70 लाख रुपए फीस ली है।
अनूप सोनी
जाने माने अभिनेता अनूप सोनी भी फिल्म में दमदार रोल अदा करेंगे, उनके किरदार के लिए उन्हें 60 लाख रुपए मिले हैं।
द वन फिल्म का बजट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 80-100 करोड़ रुपए तक है। बताते चलें कि फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।


