Bollywood Films: ना शोर, ना हाइप… फिर भी दिल जीत लेंगी 2026 की ये अंडररेटेड फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

Bollywood Films: साल 2026 में बड़े पर्दे पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बड़े बजट की फिल्मों के बीच इन फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया, लेकिन उन सभी फिल्मों को अब ओटीटी पर बेहद प्यार मिल रहा है, आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 4:40 PM IST (Updated on: 8 Sept 2026 4:40 PM IST)
Bollywood Films: ना शोर, ना हाइप… फिर भी दिल जीत लेंगी 2026 की ये अंडररेटेड फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
X

Bollywood Films: साल 2026 मूवी लवर्स के लिए बेहद जबरदस्त जा रहा है, क्योंकि इस साल बड़े पर्दे पर एक से एक बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, और रिलीज होने की लाइन में भी लगी हुईं हैं। 2026 की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं, जिन्हें थिएटरों में दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिला, लेकिन अब जब ओटीटी पर वे फिल्में रिलीज हुईं तो दर्शकों के दिलों में फिल्में बस चुकीं हैं, जी हां! उन फिल्मों की कहानी और किरदार इतने दमदार है कि लंबे समय तक आपके जहन में बस जाएंगे। आइए जानते हैं कि 2026 की वो अंडररेटेड फिल्में कौन सी हैं, जिन्हें देख आप यहीं कहेंगे कि काश इन फिल्मों को पहले देखा होता।

हक

2026 की अंडररेटेड फिल्मों में पहले नंबर पर यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक़ है, जिसकी खूब तारीफ हुई थी, हक एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे सुपर्ण वर्मा ने निर्देशित किया है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार तो मिला, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा भी 2026 की मोस्ट अंडररेटेड फिल्मों में से एक है, यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदारों में हैं, फिल्म की कहानी भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। इसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिला था, दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


चांद मेरा दिल

फिल्म 'चांद मेरा दिल' इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।


तू या मैं

'तू या मैं' फिल्म 2026 की फरवरी में रिलीज हुई थी, जो कि एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।।इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर इसकी खूब तारीफ हुई। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।


दो दीवाने शहर में

दो दीवाने शहर में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। ये एक बेहद ही प्यारी लव स्टोरी है, जिसके गाने खूब ट्रेंड हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ओटीटी पर इसे काफी प्यार मिला। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story