Thukra Ke Mera Pyaar 2: प्यार, सियासत और बदले की नई जंग, ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर रिलीज

Thukra Ke Mera Pyaar 2 Trailer Out: ठुकरा के मेरा प्यार के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, आइए जानते हैं ट्रेलर कैसा है।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Jun 2026 5:05 PM IST
Thukra Ke Mera Pyaar 2 Trailer Out
X

Thukra Ke Mera Pyaar 2 Trailer Out (Photo- Newstrack)

Thukra Ke Mera Pyaar 2 Trailer Release: चर्चित वेब सीरीज़ "ठुकरा के मेरा प्यार" का दूसरा सीज़न दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है और अब आज मेकर्स ने सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें प्यार, सत्ता, राजनीति और प्रतिशोध की जटिल कहानी की झलक देखने को मिल रही है। बता दें कि इस सीरीज़ का प्रीमियर 19 जून 2026 को Hotstar पर होगा।

ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर रिलीज

ठुकरा के मेरा प्यार 2 ट्रेलर में कहानी एक ऐसे दौर में प्रवेश करती दिखाई देती है, जहां रिश्तों से ज्यादा अहमियत ताकत और प्रभाव की हो जाती है। पहले सीज़न की घटनाओं के बाद अब किरदार अपने अतीत के फैसलों और उनके परिणामों से जूझते नजर आते हैं। सीरीज की कहानी एक बार फिर कुलदीप और शानविका के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इस बार हालात पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण और खतरनाक हैं।


अभिनेता धवल ठाकुर कुलदीप के किरदार में वापसी कर रहे हैं। उनका किरदार अपने पुराने फैसलों के बोझ और नई परिस्थितियों के बीच संघर्ष करता दिखाई देता है। वहीं संचिता बसु द्वारा निभाई गई शानविका अब पहले से अधिक प्रभावशाली और मजबूत व्यक्तित्व के रूप में सामने आती है। सत्ता की दुनिया में आगे बढ़ते हुए वह सीरीज में कई कठिन निर्णय लेती नजर आएंगी।

ट्रेलर में राजनीतिक संघर्ष, भावनात्मक टकराव और बदले की भावना को प्रमुखता से दिखाया गया है। कहानी का परिवेश सीतापुर की पृष्ठभूमि में विकसित होता है, जहां महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और व्यक्तिगत रिश्तों के बीच टकराव देखने को मिलता है।


अभिनेत्री संचिता बसु ने सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि दूसरे सीज़न में उनका किरदार कई नए भावनात्मक पहलुओं से गुजरता है और दर्शकों को उसकी एक अलग छवि देखने को मिलेगी। वहीं धवल ठाकुर के अनुसार इस बार कहानी अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक स्तर पर असर छोड़ने वाली है। वहीं, मेकर्स का दावा है कि ठुकरा के मेरा प्यार का नया सीज़न पहले से कहीं अधिक रोमांच, ड्रामा और अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर होगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story