Tiger Shroff ही नहीं Aamir Khan और Akshay Kumar के अलावा इस सुपरस्टार को निशाना बनाना चाहते थे आरोपी

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हमला हुआ है, इन सबके बीच आरोपियों ने पुलिस को बताया वो किन सेलेब्स को अपना निशाना बनाना चाहते थे

Shikha Tiwari
Published on: 21 Oct 2026 10:45 AM IST
Tiger Shroff Firing Case
X

Tiger Shroff Firing Case Aamir Khan And Akshay Kumar Also Their Radar (Image Credit-Social Media)

Tiger Shroff Firing Case Update: रविवार को टाइगर श्रॉफ जब फुटबॉल खेलकर जुहू से निकल रहे थे। उसी समय कुछ अज्ञात युवकों ने टाइगर श्रॉफ पर सामने से हमला कर दिया। वहाँ पर काफी भीड़ थी, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस गोली-बारी में टाइगर श्रॉफ को ज्यादा चोट तो नहीं लगी लेकिन उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं। इन सबके बीच लॉरेंस विश्नोई गैंग ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। तो वहीं पुलिस द्वारा टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिनमें से एक आरोपी नाबालिक हैं। तो वहीं पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने बताया उनके निशाने पर कौन-कौन था।

टाइगर श्रॉफ के अलावा अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान थे निशान ( Accused Claims Akshay Kumar Aamir Khan And Salman Khan Also On Their Radar)-

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीन आरोपियों ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में दावा किया है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान भी उनके रडार पर थे। कहा जाता है कि आरोपियों ने बाद में टाइगर श्रॉफ पर ध्यान दिया, यह सोचकर कि वह तुलनात्मक रूप से आसान टारगेट होगा। पुलिस इन दावों को वेरिफाई करेगी ताकि यह पता चल सके कि वे असली हैं या जांच को गुमराह करने की कोशिश है। तीनों आरोपियों को 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है। इससे पहले भी, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिस कर्मियों को पुलिस वाहनों के साथ बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने कथित तौर पर श्रॉफ की हरकतों पर नज़र रखी थी और उन्हें रविवार को फुटबॉल ग्राउंड पर उनके रेगुलर आने-जाने के बारे में पता था।डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस मोहित गर्ग ने कन्फर्म किया कि टाइगर श्रॉफ सीधी गोली लगने से बच गए, हालांकि क्लब से बाहर निकलते समय उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। एक्टर के ड्राइवर को हमले में चोटें आईं। शिंदे रविवार रात एक्टर के घर गए और हालात का जायजा लिया और परिवार को राज्य सरकार के सपोर्ट का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ में गनपाउडर और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। शिंदे ने यह भी कहा कि एक्टर और उनकी मां इस घटना से बहुत सदमे में हैं।

इससे पहले कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी, एपी ढ़िल्लों समेत अन्य सेलेब्स को धमकी दी जा चुकी है यदि वो सलमान खान के साथ काम करेंगे तो उनको भी निशाना बनाया जाएगा।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story