Tiger Shroff Firing मामले में पुलिस का आया बयान, एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

Tiger Shroff Firing Case Police Statement: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर चली गोलियाँ, जिसपर अब जाकर पुलिस का आया बयान

Shikha Tiwari
Published on: 18 Oct 2026 10:20 PM IST
Tiger Shroff Firing Case Police Video
X

Tiger Shroff Firing Case Police Statement Video (Image Credit-Social Media)

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर चली गोलियां, जब वो जिम से अपने घर की तरफ जा रहे थे। उस समय दो अज्ञात बाइक चालकों ने उनपर ताबड़ेतोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। टाइगर श्रॉफ तो सहीं सलामत बच गए हैं। लेकिन उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर घायल हो गए हैं। इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस का बयान (Tiger Shroff Firing Case Police Statement Video)-

विवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बंदूकधारियों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि, इस घटना में उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए। ये पूरी घटना 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं, पुलिस ने क्या कहा है। डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि श्रॉफ के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर के बाएं हाथ में चोट आई है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है।पुलिस ने मुंबई के सांताक्रूज में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और गोलीबारी की जांच करने और हमलावरों का पता लगाने के लिए 15 टीमें गठित की हैं।


तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए। एक ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे ने गोली चलाने का प्रयास किया। तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर इंतजार करता रहा, जिसके बाद तीनों भाग गए। गोलीबारी के दौरान, श्रॉफ, जो हमलावरों की ओर मुंह करके बैठे थे, ड्राइवर की सीट की ओर खिसक गए। उनके ड्राइवर को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के लिए इलाके को घेर लिया है।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story