मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी घायल, बाइक सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है।

Sachin Singh
Published on: 18 Oct 2026 7:58 PM IST (Updated on: 18 Oct 2026 8:32 PM IST)
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी घायल, बाइक सवार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
X

Tiger Shroff: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के साथ उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड के भी घायल होने की खबर है। बता दें कि घायल एक्टर और उनके करीबियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। घायलों में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच तेजी से करने और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। शुरुआती रिपोर्ट्स में अभिनेता के घायल होने की बात भी कही गई थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का कथित दावा भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उठाए सवाल

इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुंबई में हो क्या रहा है।

सचिन सावंत ने अपने बयान में बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और कई अभिनेताओं तथा फिल्म निर्माताओं को मिल रही धमकियों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुंबई की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना

सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है और सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने महाराष्ट्र की तुलना बिहार से करते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे कि महाराष्ट्र बिहार जैसा बनता जा रहा है, लेकिन अब कुछ लोग बिहार को बेहतर बताने लगे हैं। सावंत ने मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराधियों के कथित बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story