Best Horror Films: सांसे अटका देंगी ये तीन हॉरर फिल्में, दूसरी वाली अकेले में देखने की न करें गलती

Top 3 Horror Films: यदि आपको भी हॉरर फिल्में देखना पसंद हैं तो हम आपको यहां तीन ऐसी हॉरर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें देख आपको सांसे अटक जाएगी।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2026 4:16 PM IST
Top 3 Horror Films
X

Top 3 Horror Films

Top 3 Horror Films: फिल्मों के मामले में हर दर्शक का टेस्ट अलग-अलग होता है, किसी को रोमांटिक फिल्में पसंद आती हैं तो किसी तो किसी को कॉमेडी, कोई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करता है तो कोई सुपरनैचुरल यानी कि हॉरर फिल्में, और आज हम यहां पर अपने रीडर्स को तीन ऐसी हॉरर फिल्म का नाम बताने वाले हैं, जिसे देख यकीनन उनकी सांसे अटक जाएंगी, यदि आप भी हॉरर फिल्मों (Horror Movies List) के शौकीन हैं तो ये तीनों फिल्मों आपके वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

3 सबसे डरावनी फिल्में (Best Horror Films)

हॉरर फिल्मों में जिस तरह का थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, वही दर्शकों को देखने में सबसे अधिक मजा आता है, क्योंकि कब कौन सा ट्विस्ट आ जाए, जो उनकी सांसे अटका देता है, आज के समय में दर्शकों के बीच हॉरर फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, चलिए अब बिना समय बर्बाद किए हम आपको तीन ऐसी हॉरर फिल्मों का नाम बताते हैं, जो आपके पसीने छुड़ा देंगी -

1. द डार्क एंड द विकेड (The Dark and the Wicked)

द डार्क एंड द विकेड साल 2020 में आई थी, इस फिल्म में मारिन आयरलैंड , माइकल एबॉट जूनियर और ज़ेंडर बर्कले जैसे एक्टर्स नजर आ रहें हैं। फिल्म की कहानी ब्रायन बर्टिनो ने लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म को निर्देशित किया है। द डार्क एंड द विकेड की कहानी बेहद भयानक है, इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

2. द मीडियम (The Medium)

द मीडियम फिल्म की कहानी बेहद खतरनाक है, इस फिल्म को अकेले देखने की गलती न करें, क्योंकि काफी समय तक ये फिल्म आपके दिमाग से निकल ही नहीं पाएगी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर थाई हॉरर फिल्म 'शटर' के डायरेक्टर बंजोंग पिसन्थानकुन ने किया है। फिल्म एक असली डॉक्यूमेंट्री की तरह लगती है। इस फिल्म में नारिल्या गुलमोंगकोलपेच, सवानी उतोम्मा, सिरानी यांकित्तिकन, यासाका चाइसोर्न जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

3. द टेकिंग ऑफ डेबोरा लोगन (The Taking of Deborah Logan)

द टेकिंग ऑफ डेबोरा लोगन 2014 में आई एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है, इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो अंदर तक आपको हिला देंगे, फिल्म का निर्देशन एडम रोबिटेल ने किया है। फिल्म के कलाकारों के बारे में बताएं तो इस फिल्म में जिल लार्सन, ऐनी रैमसे, मिशेल एंग जैसे कलाकार हैं। बता दें कि इस फिल्म का क्लाइमेक्स सीन हॉरर इतिहास के सबसे डरावने दृश्यों में गिना जाता है। दर्शक इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story