TRENDING TAGS :
Akshay Kumar: 100 करोड़ी फिल्मों के असली बादशाह बने अक्षय कुमार, सलमान-शाहरुख रह गए पीछे
Akshay Kumar Bollywood Films: अक्षय कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह बन चुके हैं, उन्होंने सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्में दी हैं, इस मामले में शाहरुख खान और सलमान खान भी पीछे रह गए हैं।
Akshay Kumar Bollywood Films: फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार चाहता है कि उसकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना इतना आसान नहीं होता, कुछ फिल्में तो 50 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाती, हालांकि बॉलीवुड जगत में कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी फिल्में 100 करोड़ रुपए बड़ी ही आसानी से कमा लेती हैं, जैस कि सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज तक सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्म किस स्टार ने दी है, नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।
बॉलीवुड में सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्म देने वाला सुपरस्टार
बॉलीवुड में 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना किसी भी फिल्म की बड़ी सफलता का पैमाना माना जाता है, ऐसे में जब भी 100 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन कर चुकीं फिल्मों के स्टार का नाम लिया जाता है तो उसमें सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत बड़े स्टार्स का नाम आता है। वहीं जब बात सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने की आती है, तो इस रेस में बाकी स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए अक्षय कुमार नंबर पर पर अपनी जगह बना चुकें हैं, जी हां! अक्षय कुमार ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने आज तक सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं -
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करते हैं, साल भर में उनकी 3-4 फिल्में जरूर रिलीज होती हैं, और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन भी करती हैं। वहीं अब आपको बताएं कि अक्षय कुमार ने अब तक कितनी 100 करोड़ी वाली फिल्में दी हैं तो इसकी संख्या 36 है, जी हां! अक्षय कुमार की 36 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।
शाहरुख खान
100 करोड़ी फिल्मों की बात हो रही हो तो दूसरे नंबर पर शाहरुख खान आते हैं, शाहरुख खान की साल दो साल में एक फिल्में रे होती है, लेकिन जिस तरह उनकी फिल्मों का क्रेज होता है, वह देखने लायक होता है, हालांकि इसके बावजूद भी अक्षय कुमार शाहरुख खान से पीछे हैं, शाहरुख खान की अब तक 26 फिल्में 100 करोड़ रुपए से अधिक कलेक्शन कर चुकीं हैं।
अजय देवगन
सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने की लिस्ट में अजय देवगन तीसरे नंबर पर हैं, जी हां! अजय देवगन ने अपने करियर में अब तक 24 ऐसी फिल्में दी हैं, जो 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकीं हैं।
सलमान खान
सलमान खान का क्रेज लोगों के बीच एक अलग लेवल का है, फैंस उनके दीवाने हैं, भाईजान के क्रेज की वजह से उनकी कई फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती हैं, सलमान खान को इंडस्ट्री में आए 38 साल हो चुके हैं और इन 38 सालों में उन्होंने 23 फिल्में दी हैं, जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुईं हैं।
ऋतिक रोशन
वहीं 100 करोड़ी फिल्मों की बात हो रही हो तो पांचवें नंबर पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने अपनी जगह बनाई है, ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री में कदम रखे 26 साल हो चुके हैं और अपने अब तक के करियर में उन्होंने लगभग 17 ऐसी फिल्में की हैं, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।


