Toxic Day 5 Collection: फीका पड़ा यश का स्टारडम, लगातार गिर रही कमाई, वीकेंड पर भी नहीं चला जादू

Toxic Day 5 Collection: यश की फिल्म टॉक्सिक को वीकेंड का भी फायदा नहीं मिला, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Aug 2026 4:09 PM IST
Toxic Day 5 Box Office Collections
X

Toxic Day 5 Box Office Collections 

Toxic Day 5 Box Office Collections: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का क्रेज लगातार फीका पड़ता जा रहा है, जी हां! ओपनिंग डे के बाद से कलेक्शन लगातार तेजी से नीचे ही गिर रहा है। बता दें कि टॉक्सिक 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, और पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना जबरदस्त धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया, लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई, जिसकी वजह से फिल्म को खराब रिव्यू मिले, और इसका असर फिल्म के कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट हो रही है, आइए जानते हैं 5वें दिन यानी कि रविवार को टॉक्सिक का क्या हाल होने वाला है।

टॉक्सिक डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉक्सिक की कमाई लगातार नीचे गिर रही है, जहां वीकेंड पर फिल्में अच्छा कलेक्शन कर लेती हैं, वहीं टॉक्सिक का वीकेंड पर भी जादू नहीं चला, यश का स्टारडम फीका पड़ गया। हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से धड़ाम हुई, फिल्म ने महज 37.65 करोड़ रुपए कमाए, वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और घटा, इसने महज 27.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपए रहा, इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 190.45 करोड़ तक हो गया है। पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो शाम 4 बजे तक फिल्म ने 9 करोड़ के आसपास तक का कलेक्शन कर लिया है, ऐसे में पांचवें दिन कुल कलेक्शन 20-22 करोड़ तक हो सकता है।


टॉक्सिक हिंदी कलेक्शन

टॉक्सिक मूवी के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 54.50 करोड़ का कारोबार किया था, दूसरे दिन 24.50 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ कमाए, वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ रुपए रहा, इस तरह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिनों में 112 करोड़ रुपए कमाया।


टॉक्सिक फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं, यश फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहें हैं। यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, रुक्मणि वसंत, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी नजर आ रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story