TRENDING TAGS :
Toxic Trailer: काउंटडाउन शुरू! टॉक्सिक के ट्रेलर की रिलीज में बचे सिर्फ इतने दिन
Toxic Trailer Release Date: यश के फैंस ने उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दिया है, क्योंकि सिर्फ इतने दिनों में टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है।
Toxic Movie Trailer Release Date (Photo- Social Media)
Toxic Movie Trailer Release Date: अगस्त महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में मूवी लवर्स की उत्सुकता भी सातवें आसमान पर पहुंच गईं हैं, क्योंकि इस महीने कुछ शानदार फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जिसमें से एक साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक भी है। जी हां! टॉक्सिक इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो अगस्त के आखिरी हफ्ते में दुनियाभर में रिलीज होगी, लेकिन इसके पहले फिल्म का ट्रेलर दर्शकों ने बीच तबाही मचाने को तैयार है, आइए जानते हैं कि टॉक्सिक का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
टॉक्सिक का ट्रेलर कब होगा रिलीज
बता दें कि मीडिया गलियारों में पहले ही खबरें आ गईं थीं कि यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन आज मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यश ने खुद टॉक्सिक के ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की। उन्होंने टॉक्सिक का एक नया पोस्टर रिवील किया, और बताया कि ट्रेलर 8 अगस्त को जारी किया जाएगा, यानी कि ट्रेलर की रिलीज में अब सिर्फ 7 दिन रह गए हैं।
यश द्वारा जारी किया गया नया पोस्टर बेहद धमाकेदार है, उनका रॉयल लुक देखते बन रहा है। इस पोस्टर ने साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "काउंटडाउन शुरू हो चुका है... टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा।" यश ने बता दिया कि टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा, लेकिन कितने बजे रिलीज होगा, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। यश की इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कमेंट बॉक्स में ट्रेलर के लिए अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहें हैं।
टॉक्सिक स्टार कास्ट
टॉक्सिक मूवी में बेहतरीन एक्टर्स नजर आने वाले हैं, यश और कियारा आडवाणी के साथ ही तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, संजीदा शेख, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, डैरेल डी'सिल्वा और बालाजी मनोहर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, बताते चलें कि टॉक्सिक बेहद ही बोल्ड फिल्म होने वाली है, ऐसे में मेकर्स ने पहले ही दर्शकों को चेतावनी दे दी है कि वे अपने बच्चों को घर पर छोड़कर ही फिल्म देखने के लिए जाएं, क्योंकि टॉक्सिक फेयरी टेल तो है, लेकिन बड़ों की।


