TRENDING TAGS :
National Film Award: कौन हैं त्रिशा थोसर, जिन्होंने महज 4 वर्ष की आयु में जीता नेशनल अवॉर्ड
Who Is Treesha Thosar: नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के वायरल हो रहे वीडियोज में एक बच्ची लोगों का खूब ध्यान खींच रहीं है, जी हां! क्योंकि उस छोटी सी बच्ची जिसका नाम त्रिशा थोसर है, उसने भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है।
Who Is Treesha Thosar
Treesha Thosar Wins National Awards: 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ, इस समारोह का हिस्सा बनने वे हस्तियां पहुंचीं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाना था। पूरे सोशल मीडिया पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज छाएं हुए हैं, और नेटिजेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए सेलेब्स को जमकर बधाईयां दे रहें हैं। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, एकता कपूर, करण जौहर, रानी मुखर्जी और मोहनलाल समेत जानी मानी हस्तियों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, वहीं इन सबके बीच एक 4 साल (Treesha Thosar Age) की बच्ची तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, जी हां! क्योंकि उस 4 साल की बच्ची को भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसका नाम त्रिशा थोसर है।
कौन है त्रिशा थोसर (Who Is Treesha Thosar)
नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के वायरल हो रहे वीडियोज में एक बच्ची लोगों का खूब ध्यान खींच रहीं है, जी हां! क्योंकि उस छोटी सी बच्ची जिसका नाम त्रिशा थोसर है, उसने भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। त्रिशा थोसर महज 4 वर्ष की हैं और इस उम्र में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। त्रिशा थोसर के वीडियोज तेजी से सुर्खियां बटोर रहें हैं, अपनी क्यूटनेस से उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।
अब यदि आपको ये बताएं कि त्रिशा थोसर हैं कौन? तो दरअसल त्रिशा एक मराठी चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो फिल्मों के साथ ही कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकीं हैं, त्रिशा महज 4 साल की हैं और इस उम्र में ही उन्होंने अच्छा खासा नाम बना लिया है और अब नेशनल अवॉर्ड जीत त्रिशा ने इतिहास ही रच दिया। त्रिशा थोसर को उनकी फिल्म 'नाल 2' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है, उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। त्रिशा ने अपने छोटे से करियर में फिल्ममेकर महेश मांजरेकर और सिद्धार्थ जाधव जैसे कुछ नामी एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं हैं। मराठी फिल्म नाल 2 का निर्देशन सुधाकर रेड्डी यक्कन्ति ने किया था, जिसमें त्रिशा थोसर ने चिमी का किरदार निभाया था।
त्रिशा थोसर का वायरल हुआ वीडियो (Treesha Thosar Videos Viral)
त्रिशा थोसर का नेशनल अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अंदाज देखते बन रहा था, छोटी सी त्रिशा ऑफ साइट कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रहीं थीं, वे जैसे ही स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं, सब उन्हें देखते रह गए। त्रिशा ने हाथ जोड़कर सभी को नमस्कार भी किया। वहीं द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें हग कर बधाई भी दी। त्रिशा थोसर ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।


