Trisha Krishnan Fees: तृषा कृष्णन ने बढ़ाई अपनी फीस, रजनीकांत की फिल्म के लिए मांगी मोटी रकम

Trisha Krishnan Fees: साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपनी फीस बढ़ा दी है, उन्होंने रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मोटी रकम की मांग की है।

Shivani Tiwari
Published on: 14 May 2026 8:40 PM IST
Trisha Krishnan Fees: तृषा कृष्णन ने बढ़ाई अपनी फीस, रजनीकांत की फिल्म के लिए मांगी मोटी रकम
X

Trisha Krishnan Fees: साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं, उनका नाम गूगल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है, और उसकी एक मात्र वजह तमिलनाडु के नए CM और अभिनेता थलपति विजय हैं, अब तो जगजाहिर हो चुका है कि तृषा कृष्णन और विजय रिलेशनशिप में हैं, क्योंकि विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जिस तरह से तृषा कृष्णन सज धज कर पहुंचीं और विजय के परिवार वाले उनसे मिले, कहीं न कहीं इन सब बातों ने इशारा दे दिया कि विजय और तृषा के बीच कुछ तो चल रहा है। इन सबके बीच तृषा कृष्णन के करियर फ्रंट से जुड़ी एक चौंकने वाली खबर मिली है, जिसके मुताबिक तृषा कृष्णन ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

तृषा कृष्णन ने बढ़ाई अपनी फीस

अभिनेत्री तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu आज से यानी कि 14 मई से थिएटरों में रिलीज कर दी गई है, जिसमें उनके साथ सूर्या नजर आ रहें हैं। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि तृषा कृष्णन ने अपनी फीस बढ़ा दी है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृषा कृष्णन जहां अब तक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किया करती थी, वहीं अब उनकी फीस 10-12 करोड़ रुपए हो गई है, उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए की मांग की है।


तृषा कृष्णन करेंगी रजनीकांत संग काम

अभिनेत्री तृषा कृष्णन के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म में अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने भी अपनी धमाकेदार एंट्री ले ली है, तृषा कृष्णन बतौर लीड एक्ट्रेस जुड़ने जा रही हैं, और इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि तृषा कृष्णन की फीस को लेकर ऑफशियल अपडेट नहीं दी गई है, ऐसे में न्यूज़ट्रैक द्वारा इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा रही।

फिल्म के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड

रजनीकांत और कमल हासन की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर फैंस और दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि दशकों बाद रजनीकांत और कमल हासन एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अभी के लिए मेकर्स ने फिल्म को "केएचxआरके" नाम दिया है। जाने माने निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार इस फिल्म को निर्देशित करेंगे, फिलहाल, अभी फिल्म का प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है, जिसके बाद जल्द ही शूटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story