Trisha Krishnan Video: विजय के शपथ समारोह में छाईं तृषा कृष्णन, नहीं दिखे पत्नी व बच्चे

Trisha Krishnan Video: थलपति विजय के शपथ समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पूरी लाइमलाइट लूट ले गईं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2026 2:51 PM IST
Trisha Krishnan Video: विजय के शपथ समारोह में छाईं तृषा कृष्णन, नहीं दिखे पत्नी व बच्चे
X

Trisha Krishnan Video: अभिनेता थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं, उन्होंने आज शपथ ग्रहण कर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ले ली। थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है, लेकिन इस शपथ समारोह में सबसे अधिक किसी की चर्चा हो रही है तो वो तृषा कृष्णन ही हैं, तृषा कृष्णन जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं, सारे कैमरे उनकी तरफ ही मुड़ गए, और अब सोशल मीडिया पर भी तृषा कृष्णन छा गईं थीं, जहां तृषा कृष्णन ने विजय के इतने बड़े दिन पर अपनी हाजिरी लगाई, वहीं उनकी पत्नी संगीता और उनके बच्चे कहीं नजर नहीं आए।

सोशल मीडिया पर छाईं तृषा कृष्णन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन थलपति विजय के शपथ समारोह में भी पहुंची, इस दौरान उनका रॉयल अंदाज देखने को मिला, तृषा के लुक की फैंस के बीच जमकर चर्चा हो रही है, कुछ लोगों ने तो तृषा कृष्णन की तुलना जयललिता से भी कर दी। सोशल मीडिया पर विजय से ज्यादा तृषा कृष्णन के वीडियोज छाए हुए हैं। वहीं अब यदि आपको तृषा कृष्णन के लुक के बारे में बताएं तो तृषा शपथ ग्रहण समारोह में लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर था, उन्होंने साड़ी के साथ बालों में जूडा बांधा हुआ था, जिसमें उन्होंने गजरा लगा हुआ था, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और ज्यादा निखार रहा था, माथे पर एक छोटी सी बिंदी के साथ मैचिंग नेकलेस और इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था, जिसमें वे बेहद कमाल की लग रहीं थीं। तृषा कृष्णन के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।

नहीं दिखीं विजय की पत्नी संगीता और बच्चे

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे अधिक चर्चा तृषा कृष्णन ने बटोरी, विजय का परिवार भी शपथ समारोह में नजर आया, जिससे तृषा कृष्णन मिलते नजर आईं, तृषा और विजय की मां और बहन को बेहद प्यार से गले लगाते दिखी, लेकिन इस दौरान जो बात सबसे अधिक फैंस को खटक रही है, वो विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम का शपथ समारोह में ना शामिल होना है। जी हां! विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ही नहीं, बल्कि उनके दोनों बच्चे भी इस खास दिन पर शामिल नहीं हुए, जिससे तलाक पर पक्की मुहर लग चुकी है और यह भी बातें होने लगी है कि विजय से उनके बच्चे भी बेहद नाराज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और संगीत का जल्द ही तलाक होने वाला है, संगीत ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है। बता दें कि विजय और संगीत की शादी 1999 में हुई थी, विजय और संगीता के दो बच्चे हैं, एक बेटा जेसन संजय और एक बेटी दिव्या साशा। विजय का बेटा जेसन फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है, जबकि बेटी लाइमलाइट से दूर रहती है।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story