Karuppu Movie Cameo: तृषा कृष्णन-सूर्या की Karuppu में CM विजय का कैमियो, देख फैंस के बीच मचा धमाल

Karuppu Movie Cameo: साउथ एक्टर सूर्या और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म में दर्शकों को एक जबरदस्त सरप्राइज भी मिला, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 May 2026 6:08 PM IST
Trisha Krishnan Film Karuppu Movie Cameo
X

Trisha Krishnan Film Karuppu Movie Cameo

Trisha Krishnan Film Karuppu Movie Cameo: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म को बहुत ही धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जी हां! Karuppu फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल ही रही है, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्परफाड़ कमाई भी कर रही है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में दुनियाभर में अब तक लगभग 24 करोड़ (Karuppu Movie Opening Day Collection) से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में सबसे अधिक यदि किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वह थलपति विजय का कैमियो है, जिसे देख दर्शक झूम उठे हैं।

Karuppu में CM विजय का कैमियो

थलपति विजय हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनें हैं, वहीं अब उनका तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म में एक छोटा सा कैमियो भी है, कैमियो भले ही छोटा है, लेकिन विजय की छोटी सी झलक देखते ही थिएटरों में जमकर तालियां व सीटियां बज रहीं हैं। बता दें कि फिल्म शुरू होने से ठीक पहले, मेकर्स ने थलापति विजय का एक छोटा सा क्लिप दिखाकर दर्शकों को चौंका दिया, जिसे देखकर सिनेमाघरों में फैंस खुशी से झूम उठे, विजय के सीन की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और ये क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है|

एक्शन ड्रामा फिल्म है करुप्पु

तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म करुप्पु एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 14 मई 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। RJ बालाजी इस फिल्म के निर्देशक है, तृषा कृष्णन फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा योगी बाबू, स्वासिका, नट्टी सुब्रमण्यम और इंद्रन्स जैसे कलाकार हैं। फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा, सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स (Karuppu On OTT) ने खरीदे हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story