TRENDING TAGS :
Tu Hai Meri Kiran Day 1 Collection: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की फिल्म का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Tu Hai Meri Kiran Day 1 Collection: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म "तू है मेरी किरण" का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, आइए जानते हैं।
Tu Hai Meri Kiran Day 1 Collection
Tu Hai Meri Kiran Day 1 Collection: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म का नाम 'तू है मेरी किरण' (Tu Hai Meri Kiran) आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, इस फिल्म को ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि "तू है मेरी किरण" एक रोमांटिक-सस्पेंस थ्रिलर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार, ऑब्सेशन और टाइम ट्रैवल की कहानी दिखाई गई है। दर्शकों से मिल रही मिली जुली प्रतिक्रिया के बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, आइए जानते हैं।
तू है मेरी किरण डे 1 कलेक्शन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म "तू है मेरी किरण" को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, यानी कि बहुतों को कहानी पसंद आ रही है और बहुत से दर्शकों को कहानी लुभा नहीं पाई है। बता दें कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दो अन्य फिल्मों के साथ हुआ, जी हां! 23 अक्टूबर यानी कि आज ही "उड़ता तीर" और "तुम मेरे हो" रिलीज हुई, ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म का कंपटीशन बढ़ गया।
अब यदि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म "तू है मेरी किरण" के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटते नजर आ रही है, जी हां l! फिल्म 1 करोड़ के आसपास कलेक्शन करती नजर आ रही है, वहीं उड़ता तीर कमाई के मामले में "तू है मेरी किरण" से आगे निकल गई है। यदि इसी तरह फिल्म का कलेक्शन रहा तो ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो सकती है, फिलहाल वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
तू है मेरी किरण फिल्म के बारे में
आज से सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म "तू है मेरी किरण" में सोनाक्षी सिन्हा 'किरण' और जहीर इकबाल 'समर' की भूमिका में नजर आ रहें है। इनके साथ ही फिल्म में अंकित गुप्ता और जरीना वहाब भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है, इस फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।


