Tumbbad 3 Cast: तुम्बाड 2 के रिलीज से पहले ही तुम्बाड 3 के लिए इस एक्ट्रेस को किया गया साइन

Tumbbad 3 Actress: सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2 के साथ ही तुम्बाड 3 हुई कंफर्म, इस फिल्म में ये एक्ट्रेस लीड रोल में आएंगे नजर

Shikha Tiwari
Published on: 16 May 2026 3:02 PM IST (Updated on: 16 May 2026 10:41 PM IST)
Tumbbad 3 Cast
X

Tumbbad 3 Alia Bhatt (Image Credit-Social Media) 

Tumbbad 3 Cast: तुम्बाड फिल्म जब रिलीज हुई थी। तो उस समय इस फिल्म को थ्रिएटर में देखने के लिए उतने दर्शक नहीं आए। लेकिन जब फिल्म रिलीज होने के बाद टीवी और अन्य ओटीटी पर आई तब इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा, तो वहीं तुम्बाड जब सिनेमाघरों में दुबारा रिलीज हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। तो वहीं अब जाकर सोहम शाह Tumbbad 2 पर काम कर रहे हैं। जिसकी रिलीज डेट भी सोहम शाह ने जारी कर दी है। तो वहीं फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अब जाकर Tumbbad 3 को लेकर भी अपडेट सामने आने लगे हैं।

तुम्बाड 3 का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट (Tumbbad 3 Cast Joins Alia Bhatt)-

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट तुम्बाड 2 में 15 दिनों का एक छोटा-सा कैमियों कर रही है और यह किरदार फिल्म की पूरी कहानी का अभिन्न अंग है। इतना ही नहीं, उनका किरदार तुम्बाड के तीसरे भाग में भी जारी रहेगा। तुम्बाड 2 के साथ आलिया भट्ट को सोहम शाह के साथ Tumbbad 3 के मुख्य किरदार के रूप में पेश किया जाएगा। इसी के साथ ही Tumbbad 3 कंफर्म हो गई है।

आलिया भट्ट मई के अंत तक Tumbbad 2 की शूटिंग को पूरी कर लेंगी। तो वहीं Tumbbad 3 की शूटिंग Tumbbad 2 की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद ही शुरू कर दी जाएगी। Tumbbad 2 में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दर्शकों को लीड रोल में देखने को मिलेंगे। एक मोशन पोस्टर जारी करने के बाद, फिल्म निर्माताओं ने 3 दिसंबर 2027 को इसकी रिलीज डेट तय कर दी है।

यह घोषणा फिल्म की 2024 में हुई अप्रत्याशित थिएटर रिलीज़ की सफलता के बाद आई है, जिसने उन दर्शकों को कहानी से दोबारा परिचित कराया जो शायद इसे पहली बार देखने से चूक गए थे। बॉक्स ऑफिस पर मिली इस नई सफलता ने साबित कर दिया है कि तुम्बाड अब सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये एक फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इस फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story