TRENDING TAGS :
Tumm Se Tumm Tak Maha Twist: खुलेगा सीक्रेट रूम का दरवाजा, राजनंदिनी की तस्वीर देख अनु के उड़ेंगे होश
Tumm Se Tumm Tak Maha Twist: जी टीवी के पॉपुलर शो तुम से तुम तक में सबसे बड़ा राज खुलने वाला है, अनु के सामने राजनंदिनी से जुड़ा बड़ा खुलासा होगा।
Tumm Se Tumm Tak (Photo- Social Media)
Tumm Se Tumm Tak Maha Twist: तुम से तुम तक सीरियल में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहें हैं, लेकिन अब सीरियल की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट दस्तक देना वाला है, जी हां! दरअसल अनु के सामने राजनंदिनी का जुड़ा सारा राज बाहर आने वाला है, अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु को पता चल जाएगा कि जिस लड़की को वो इतने समय से अपने सपने में देख रही थी, वो कोई और नहीं, बल्क राजनंदिनी ही है। राजनंदिनी की तस्वीर देख अनु के होश उड़ जाएंगे।
राजनंदिनी के कमरे में जाएगी अनु
तुम से तुम तक सीरियल का नया धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसे देख दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। जी हां! प्रोमो में दिखाया गया है कि अनु राजनंदिनी के उस बंद कमरे में जाती है, लेकिन फिर वो अपने कदम पीछे हटा लेती है, क्योंकि उसे याद आता है कि उसने आर्या से वादा किया है कि वो उसी के साथ सीक्रेट कमरे में जाएगी, वहीं आर्या अनु को तकलीफ में देख खुद भी परेशान हो जाता है, इस वजह से वो खुद अनु को राजनंदिनी के कमरे में लेकर जाता है।
आर्या अनु का हाथ पकड़कर उस कमरे की ओर ले जाते हुए कहता है कि - अनु आज तक मैंने किसी को इस कमरे के अंदर नहीं जाने दिया है, पहली बार तुम्हें अंदर लेकर जा रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि तुम्हें तुम्हारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अनु जैसे ही कमरे में एंटर करती है, उसे राजनंदिनी की एक बड़ी तस्वीर दीवार पर दिखाई देती है, उसे देख अनु 'राजनंदिनी' का नाम लेती है, यह देख आर्या भी हैरान रह जाता है। वहीं राजनंदिनी की तस्वीर देख अनु के होश उड़ जाते हैं। प्रोमो इधर ही खत्म हो जाता है, इस प्रोमो ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है, अब फैंस के बीच यही सवाल चल रहा है कि अनु के सामने राजनंदिनी का सच बाहर आएगा, इसके बाद कहानी क्या नया मोड़ लेगी, फिलहाल देखना होगा कि इस राज के खुलने के बाद अनु और आर्या की जिंदगी में क्या तूफान आएगा।
तुम से तुम तक अपकमिंग एपिसोड
तुम से तुम तक के अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताएं तो अनु ने आर्या का झूठ पकड़ लिया है, क्योंकि चोट लगने की कहानी आर्या ने अलग बताई और झेंडे सर से अलग, ऐसे में अनु आर्या से नाराज हो गई है, और अब वो आर्या से जिद करेगी, कि वो उसे राजनंदिनी के कमरे में लेकर जाए, लेकिन आर्या उसे गुस्से से डांट देगा और कमरे से चला जाएगा, लेकिन फिर अनु को तकलीफ में देख आर्या खुद उसे राजनंदिनी के कमरे में लेकर जाएगा।


