TV Serials Update: मायरा की घर वापसी, अनु-आर्या की जिंदगी में फिर मुसीबत लेकर आएगी मीरा

TV Serials Update: चलिए जानते हैं कि आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स "ये रिश्ता क्या कहलाता है" और "तुम से तुम तक" के अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ खास होने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Oct 2026 2:07 PM IST
TV Serials Update: मायरा की घर वापसी, अनु-आर्या की जिंदगी में फिर मुसीबत लेकर आएगी मीरा
X

TV Serials Update: टीवी सीरियल्स की दुनिया में काफी कुछ धमाका देखने को मिल रहा है, फिलहाल, आज हम यहां आपके पसंदीदा टीवी शोज ये रिश्ता क्या कहलाता हैं और तुम से तुम तक में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताने वाले हैं, जहां स्टार प्लस के चर्चित सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में मायरा को अपनी गलती का अहसास होगा, वहीं दूसरी ओर जी टीवी के शो "तुम से तुम तक" में मीरा नई साजिश रचने वाली है, आइए जानते हैं डिटेल में।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी बेहद रोचक मोड़ पर है, मायरा और कबीर घर से भाग गए हैं, जहां एक तरफ कबीर का परिवार उसे ढूंढ रहा है, वहीं अरमान व अभिरा मायरा की इस हरकत से इतने नाराज हैं कि वे उसे ढूंढना भी नहीं चाहते, लेकिन बाकी घरवाले मायरा की तलाश में हैं। बहुत ही जल्द दर्शक देखेंगे कि मायरा को अपनी गलती का अहसास होगा, और वो दोबारा से पोद्दार हाउस में आएगी, क्योंकि मायरा को समझ आ जाएगा कि अभी वह अपने पैरेंट्स के बिना अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती, ऐसे में मायरा फिर से घर वापस आ जाएगी, यही नहीं! वह अरमान और अभिरा का पैर पकड़कर माफी भी मांगेगी और दोनों उसे माफ भी कर देंगे। मायरा घर तो वापस आ जाएगी, लेकिन क्या कबीर संग उसका रिश्ता घरवाले एक्सेप्ट करेंगे, ये देखने लायक होगा।

तुम से तुम तक अपकमिंग

जी टीवी के शो तुम से तुम तक भी अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आर्या और अनु वर्धन हाउस वापस आ गए हैं, क्योंकि मायरा का सच बाहर आ गया है, मानसी ने मीरा का पूरा सच घरवालों को बता दिया, जिसके बाद गायत्री मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। अनु और आर्या की घर में वापसी से वर्धन हाउस में रौनक आ गई है, लेकिन मीरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाली, वह अब नयी चाल चलने वाली है, भले ही मीरा ने यश से आर्या को बर्बाद करने के लिए शादी की थी, लेकिन यश मीरा से प्यार करता था और मीरा के चले जाने से वह बेहद निराश भी है। यश मीरा से मिलने उसके घर जाएगा, जहां मीरा सुसाइड करने की कोशिश करेगी, उसने अपना हाथ काट लिया है, यह देख यश पैनिक हो जाएगा, और वो अनु से मदद मांगेगा। मीरा की ये नई चाल एक बार फिर अनु और आर्या की जिंदगी में नई मुसीबत लेकर आने वाली है, क्योंकि मीरा इतनी आसानी से अनु का पीछा नहीं छोड़ेगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story