TRENDING TAGS :
Tumm Se Tumm Tak Off Air: अनु-आर्या की शादी के बाद ऑफ एयर हो जाएगा तुम से तुम तक?
Tumm Se Tumm Tak Off Air: जी टीवी के पॉपुलर शो तुम से तुम तक के ऑफ एयर होने की खबरों पर लीड एक्टर्स निहारिका चौकसे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Tumm Se Tumm Tak Off Air (Photo- Social Media)
Tumm Se Tumm Tak Off Air: जी टीवी का मोस्ट लव्ड शो तुम से तुम तक में इन दिनों काफी ज्यादा धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार दर्शकों को अनु और आर्या की शादी का जश्न देखने को मिल रहा है। अनु और आर्या 25 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और मेकर्स द्वारा इनकी शादी का बड़े लेवल पर प्रमोशन किया जा रहा है, फैंस और दर्शक भी अनु और आर्या की शादी का गवाह बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच फैंस को इस बात का दुख भी है कि अनु और आर्या की शादी के बाद शो ऑफ एयर हो जाएगा, वहीं अब शो की लीड अदाकारा निहारिका चौकसे ने खुद सच का खुलासा कर दिया है।
ऑफ एयर होगा तुम से तुम तक
इन दिनों दर्शक तुम से तुम तक सीरियल का एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाह रहें हैं, क्योंकि अनु और आर्या की शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। लंबे समय से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली अनु और आर्या की शादी का ड्रीमी सीक्वेंस देखने को मिलेगा। वहीं शादी के जश्न के बीच फैंस मान बैठे कि अब ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा, क्योंकि जब दोनों हैप्पली मैरिड हो जाएंगे तो कहानी ही क्या बचेगी, जिस वजह से सोशल मीडिया पर ही खबरें फैल गईं कि तुम से तुम तक ऑफ एयर हो जाएगा, हालांकि अब अनु ने खुद इन खबरों को अफवाह करार कर दिया है।
निहारिका चौकसे यानी कि आपकी चहेती अनु ने खुद बताया कि तुम से तुम तक अभी ऑफ एयर नहीं होगा। दरअसल हुआ यूं कि एक फैन ने निहारिका के लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "तो मतलब इस खूबसूरत सी कहानी का द एंड होने वाला है, शादी हो जाएगी इसके बाद शो खत्म हो जाएगा, काश शो थोड़ा और लंबा चलता।" निहारिका ने अपने इसी फैन के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, "नहीं नहीं! अभी तो शुरुआत हुई है तुम से तुम तक की।" निहारिका चौकसे के इस कमेंट से साफ है तुम से तुम तक इतनी जल्दी ऑफ एयर नहीं होगा, कहानी अभी लंबी चलेगी, जिस वजह से फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अनु-आर्या का वेडिंग लुक वायरल
दर्शक अपने फेवरेट कपल अनु और आर्या का वेडिंग लुक देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, बीते दिन ही दोनों का वेडिंग लुक वायरल हुआ था, जिस पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहें हैं। अनु शादी के दिन रेड कलर की साड़ी पहनने वाली है, जबकि आर्या शेरवानी में नजर आएंगे। 25 मई को अनु और आर्या की शादी के लिए फैंस हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं।


