TRENDING TAGS :
TV Serials Update: खतरे में अनु की जान, दशमी पर तुलसी करेगी तृप्ति-मंदिरा का दहन
TV Serials Update: आइए जानते हैं कि आपके पसंदीदा टीवी सीरियल्स "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" और "तुम से तुम तक" के अपकमिंग एपिसोड में क्या ट्विस्ट दस्तक देने वाला है।
TV Serials Update (Photo- Social Media)
TV Serials Update: स्टार प्लस का मोस्ट लव्ड टीवी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" और जी टीवी का पॉपुलर सीरियल "तुम से तुम तक" इन दिनों कहानी के दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुके हैं। दोनों ही शोज में मेकर्स दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहें हैं। वहीं, अब इन दोनों सीरियल्स की अपकमिंग कहानी को लेकर नई अपडेट सामने आई है, तो आइए जानते हैं "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" और "तुम से तुम तक" के अपकमिंग ट्विस्ट्स के बारे में विस्तार से।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में इन दिनों काफी ज्यादा इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है, तुलसी अपने परिवार के साथ शांति निकेतन छोड़ जा चुकी है, क्योंकि मंदिरा के बहकावे में आकर मिहिर ने उसे और सभी घरवालों को घर से बाहर निकाल दिए। तुलसी अपने परिवार के साथ चॉल में शिफ्ट हो गई है। वहीं दूसरी ओर तृप्ति और मंदिरा इसका जश्न मनाने वाले है, क्योंकि दोनों ही तुलसी के दुश्मन हैं, तुलसी को शांति निकेतन से बाहर कर तृप्ति और मंदिरा एक साथ पार्टी करेंगे, लेकिन तुलसी भी चुप नहीं बैठने वाली है, वह मंदिरा और तृप्ति के खिलाफ प्लानिंग करने वाली है, तुलसी ने प्रण लिया है कि वो दशमी के दिन तृप्ति और मंदिरा की बुराइयों का अंत करेगी, यानी कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त है वोल्टेज ड्रामा और खुलासे होंगे।
तुम से तुम तक अपकमिंग
जी-टीवी के शो तुम से तुम तक की कहानी भी दर्शकों को खुद से बांधे हुए है, जिस तरह से ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहें हैं, उसे दर्शक खूब एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों कहानी में आर्या के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है, अनु ने आर्या के जन्मदिन की यादगार बनाने के लिए अच्छी खासी प्लानिंग की है, पूरा परिवार एक साथ खुशियां मना रहा है, लेकिन बहुत ही जल्द मीरा की एंट्री होगी और वो पूरा सेलिब्रेशन खराब कर देगी। आर्या के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के बीच मीरा आएगी और वो यश से तलाक लेने की बात करेगी, साथ ही एलिमनी में वर्धन हाउस और वर्धन कंपनी भी मांगेगी। इन सब ट्विस्ट के बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, जी हां! दरअसल अनु की जान खतरे में पड़ने वाली है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनु के मोहल्ले में माता जी का स्वागत किया जाएगा, जहां अनु भी अपने परिवार के साथ पहुंचेगी, लेकिन वहां उस पर जानलेवा हमला होगा, लेकिन आर्या अपनी अनु को बचा लेगा, हालांकि ये हमला कौन करेगा, क्या मीरा का इसमें हाथ होगा, या फिर गुड्डू और उसके दद्दू का कुछ प्लान होगा, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।


