Tumm Se Tumm Tak में अनु सजेगी मनीष मल्होत्रा की दुल्हन की तरह, जाने क्या होगा आने वाले एपिसोड में

Tumm Se Tumm Tak Manish Malhotra: तुम से तुम तक में अनु और आर्यावर्धन की शादी में मनीष मल्होत्रा की होगी एंट्री, जानिए क्यों कहा जा रहा है ऐसा

Shikha Tiwari
Published on: 15 May 2026 4:09 PM IST
Tumm Se Tumm Tak Manish Malhotra
X

Tumm Se Tumm Tak Upcoming Episode (Image Credit-Social Media) 

Tumm Se Tumm Tak Today Episode: तुम से तुम तक इस समय टीवी जगत के सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल में से एक बना हुआ है। बता दे कि तुम से तुम तक में अनु और आर्यावर्धन की प्रेम कहानी जैसे ही आगे बढ़ने का नाम ले रही है। वैसे ही मीरा उस प्रेम-कहानी के बीच में आ जा रही है। और इस प्रेम कहानी को तोड़ने का काम कर रही है। बता दे कि Tumm Se Tumm Tak में अबतक देखने को मिला है कि अनु की शादी आर्या के साथ तय हो गई है। और गायत्री देवी ने उसे अपना खानदानी हार दिया है। लेकिन उनका खानदानी हार चोरी हो जाता है, जिसके बाद अनु काफी ज्यादा मायूस हो जाती है। तो वहीं झेंडे को शक हो ता है कि मीरा और जालंधर मिलकर अनु और आर्या की शादी तोड़ना चाहते हैं। इन सबके बीच Tumm Se Tumm Tak में हुई मनीष मल्होत्रा की एंट्री जानिए कैसे

तुम से तुम में अनु सजेगी मनीष मल्होत्रा की दुल्हन जैसी (Tumm Se Tumm Tak Manish Malhotra Inspired Bridal Look For Anu)-

तुम से तुम तक टीवी सीरियल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह है लंबे समय से जिस चीज का इंतजार था। वो घड़ी अब शो में नजदीक आती हुई दिख रही है। बता दे कि टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तुम से तुम तक' सीरियल में अनु और आर्य की शादी का ट्रैक बड़े पैमाने पर प्लान किया जा रहा है। अनु के लिए मनीष मल्होत्रा ​​से प्रेरित ब्राइडल लुक पर भी चर्चा चल रही है। अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन फैंस पहले से ही उत्साहित हैं।


आज के एपिसोड में दिखाया गया कि रघुपति ने अनु का हार चुराया है। अनु, आर्या से रोकर उस हार के बारे में चर्चा कर रही होती है कि गायत्री देवी ने उसे बहुत प्यार से ये हार दिया था। हार करोड़ों का था। जिसपर अनु को आर्या समझाता है कि इतनी छोटी-सी बात पर ना रोए। जिसके बाद रघुपति जब हार देख रहा होता है तभी उसके कमरे में एक अनजान व्यक्ति आता है। और उसे जोर से मारता है और हार लेकर चला जाता है। आगे क्या होगा इसके बारे में तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story