TRENDING TAGS :
TV Serials Update: अपराजित देगी रक्षित को गुड न्यूज, तान्या तोड़ेगी अभिरा-अरमान से रिश्ता, प्यार में डूबे अनु-आर्या
TV Serials Update: टीवी सीरियल्स की दुनिया को क्या कुछ महा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, आइए जानते हैं।
TV Serials Update
TV Serials Update: स्टार प्लस से लेकर जी टीवी के कुछ चर्चित टीवी सीरियल्स में महा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, जी हां! जहां एक तरफ "ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा" में अपराजित बहुत ही जल्द गुड न्यूज देने वाली है, वहीं तान्या ऐसा फैसला लेगी, जिससे अरमान और अभिरा नाराज होंगे, जबकि जी टीवी के शो तुम से तुम तक में अनु और आर्या के बीच रोमांस बढ़ने वाला है।
अपराजित की गुड न्यूज
स्टार प्लस के सीरियल "ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा" की कहानी में काफी ज्यादा उथल पुथल देखने को मिल रही है। अपराजित और रक्षित अपना घर छोड़कर एक छोटे से घर में रह रहें हैं, क्योंकि रक्षित की मां अब तक नाराज हैं, वो अपराजिता को अपनी बहू के रूप मे स्वीकार नहीं करना चाहती। वहीं अब बहुत ही जल्द अपराजिता गुड न्यूज सुनाने वाली है, जी हां! अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अपराजिता रक्षित को गुड न्यूज देगी, हालांकि उसका अंदाज बेहद क्यूट होगा, वह रक्षित से कहेगी कि वो घर छोड़कर अपनी मां के घर चली जाएगी, क्योंकि रक्षित उसे धोखा देने वाला है, यह सुन रक्षित हैरान होगा और कहेगा कि मैं तुम्हे धोखा क्यों दूंगा, फिर इसके जवाब में अपराजित कहेगी कि क्योंकि तुम्हारी जिंदगी में कोई और आने वाला है, जिसकी सारी विशेज तुम पूरी करोगे और मुझसे ज्यादा प्यार करोगे, इसके बाद वो इशारा करती है कि वो मां बनने वाली है, यह सुन रक्षित खुशी से झूम उठता है।
तान्या तोड़ेगी अरमान और अभिरा से रिश्ता
एक तरफ कबीर और मायरा अपने परिवार की वजह से एक दूसरे से दूर हो गए हैं, वहीं कृष की एक्स पत्नी तान्या भी समर सामान से शादी करने जा रही है, वो अपनी शादी का इनविटेशन अरमान और अभिरा को देने आती है, लेकिन अरमान और अभिरा उसे समझाते हैं कि वे उसकी शादी में नहीं आ सकते, क्योंकि दमानी संग उनका रिश्ता और बिगड़ गया है, यहां तक कि अरमान खुद तान्या से इस शादी से पीछे हटने के लिए कहेगा, लेकिन तान्या कहेगी कि वो इस शादी से पीछे नहीं हट सकती। अब देखना होगा कि क्या पोद्दार परिवार तान्या की ओर से शादी में शिरकत करेगा, और यदि ऐसा होता है तो शादी में खूब ड्रामा भी होगा।
एक-दूजे में खोएंगे अनु-आर्या
तुम से तुम तक की कहानी भी दर्शकों को खुद से बांधे हुए है, एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट आ रहें हैं। बहुत ही जल्द मीरा एक नई मुसीबत खड़ी करने वाली है, जिससे वर्धन परिवार टूट जाएगा, वो गायत्री मां पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाएगी, पूरे परिवार की मीडिया के सामने बेइज्जती कर देगी, यह सब देख गायत्री मां की तबियत बिगड़ जाएगी, जिससे पूरा परिवार टेंशन में आ जाएगा, हालांकि आर्या और अनु, अब मीरा को उसी के अंदाज देखने करारा जवाब देंगे। इसके बाद अपकमिंग एपिसोड में बहुत ही जल्द अनु और आर्या का रोमांस दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिसकी एक झलक सामने आ गई है और सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहीं है। अनु और आर्या एक साथ कुछ पल बिताने वाले हैं, इसी के साथ आगे और भी कई खुलासे होंगे, शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के साथ न्यूज़ट्रैक के साथ बनें रहिए।


