TV Serials Update: तुलसी-मिहिर का आखिरी अध्याय, ये रिश्ता से बाहर हुईं हसीना, अनु-आर्या के बीच गलतफहमी

TV Serials Update: आइए जानते हैं कि टीवी सीरियल्स में आने वाले एपिसोड पर क्या कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Oct 2026 3:47 PM IST (Updated on: 17 Oct 2026 3:47 PM IST)
TV Serials Update
X

TV Serials Update

TV Serials Update: छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे टीवी सीरियल्स के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक के बाद एक बड़ा ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित होगा, वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ी शॉकिंग अपडेट मिली है, इसी के साथ ही जी टीवी के सीरियल तुम से तुम तक में भी नया ट्रैक शुरू होने जा रहा है, आइए जानते हैं विस्तार से।

तुलसी-मिहिर का आखिरी अध्याय

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल अब सिर्फ कुछ दिनों का मेहमान है, जी हां! तुलसी यानी कि स्मृति ईरानी ने खुद ऐलान कर दिया कि शो का आख़िरी एपिसोड 20 अक्टूबर यानी कि दशहरा पर टेलीकास्ट होगा, इसी के साथ ही शो का शूट भी पूरा हो चुका है। जैसा कि हमने बताया कि शो का आखिरी एपिसोड दशहरा पर टेलीकास्ट होगा, यानी कि तुलसी और मिहिर दशहरा पर अपने दुश्मनों का अंत करेंगे। सीरियल की कहानी में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि तुलसी शांति निकेतन छोड़ जा चुकी है, मंदिरा शांति निकेतन में आ गई है, मंदिरा और तृप्ति दोनों ने हाथ मिला लिया है, लेकिन अब तुलसी बड़ा दांव खेलने वाली है, मिहिर भी मंदिरा के सामने एक्टिंग कर रहा है, उसकी याददाश्त आ चुकी है और वो आज भी तुलसी का ही है, अब मिहिर और तुलसी मिलकर प्लान बनाने वाले हैं और मंदिरा-तृप्ति को उन्हीं की साजिशों में फंसाने वाले हैं, दशहरा यानी हर आखिरी एपिसोड में तुलसी शांति निकेतन में अपने परिवार के साथ लौटेगी और फिर पूरा परिवार एक साथ मिलकर जश्न मनाएगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटा इस एक्ट्रेस का पत्ता

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी भी काफी रोचक मोड़ है, मायरा कबीर के साथ घर छोड़कर भाग गई थी, हालांकि अब वह वापस आ गई है, लेकिन अभी भी अभिरा मायरा पर भरोसा नहीं कर पा रही है, सिर्फ अभिरा ही नहीं, अन्य घरवाले भी मायरा पर भरोसा नहीं कर रहें हैं। इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच खबर आई है कि मुक्ति का पत्ता शो से साफ हो चुका है, जी हां! मुक्ति के ट्रैक को मेकर्स ने बंद कर दिया है, दिखाया गया है कि वो विदेश चली गई है। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि मुक्ति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सारा किल्लेदार ने शो छोड़ दिया है, इसकी वजह कम स्क्रीन टाइमिंग बताई जा रही है। यानी कि अब यदि मुक्ति के किरदार की वापसी भी होगी तो सारा की जगह कोई और एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।


अनु-आर्या में फिर बढ़ेगी दूरी

तुम से तुम तक की कहानी में एक नया ट्रैक शुरू हो चुका है, मीरा की साजिशों का पर्दाफाश होने के बाद अब एक बार फिर से खान बाबा का ट्रैक शुरू हो चुका है, जिसकी वजह से अनु और आर्या के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अनु को अपने आर्या सर पर बहुत भरोसा है, लेकिन हर बार आर्या के छिपे राज की वजह से अनु का भरोसा टूट जाता है। अब एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है। बटर को आर्या के साथ देख अनु के मन में कई सवाल उठेंगे, अनु यह भी देख लेगी कि आर्या ने बटर को पैसे दिए, जिसके चलते उसके मन में कई सवाल और शक पैदा होंगे, जो इनके बीच दूरियां लाकर खड़ी कर देंगे, देखना होगा कि खान बाबा का सच सामने के बाद अनु किस तरह रिएक्ट करेगी।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story