UK07 Rider की पत्नी Ritika आईं वापस? पोस्ट शेयर कर कही ये बात

UK07 Rider Wife Ritika Chauhan: जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल जो अपने फैंस के बीच UK07 Rider नाम से मशहूर हैं, उनकी पत्नी रितिका चौहान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 March 2026 9:37 PM IST
UK07 Rider Wife Ritika Chauhan
X

UK07 Rider Wife Ritika Chauhan

UK07 Rider Wife Ritika Chauhan: यूट्यूबर अनुराग डोभाल चर्चाओं से आ गए हैं, उन्होंने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर कर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे, अनुराग डोभाल ने बताया था कि किस तरह उनका परिवार बर्बाद हो गया है, उनके मम्मी पापा ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है, यहां तक कि उनकी पत्नी रितिका चौहान भी उन्हें छोड़कर चली गईं हैं, इन सबके बीच 7 मार्च को अनुराग डोभाल ने आत्महत्या करने की कोशिश की, उनके द्वारा ऐसा कदम उठाने के बाद उनकी पत्नी रितिका चौहान वापस आ गईं हैं, उन्होंने अनुराग डोभाल के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका आईं वापस?

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं, लेकिन वे अनुराग को छोड़कर चली गईं थीं, जो बातें सामने आ रहीं हैं, उसके अनुसार अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया था, इसी वजह से रितिका उन्हें छोड़ गई थीं। अनुराग डोभाल बुरी तरह से ट्रॉमा से गुजर रहे थे, क्योंकि पत्नी के साथ ही उनके खुद के परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया था, वे पूरी तरह अकेले हो गए थे, जिसके बाद 7 मार्च को उन्होंने बेहद शॉकिंग कदम उठाया।


अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को अपनी कार को डिवाइडर से ठोक दिया, जिससे उनकी कार बुरी तरह टूट गई और वे खुद भी घायल हुए, फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज चल रहा है, वे रिकवर हो रहें हैं, इसी बीच अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, रितिका ने अनुराग की हेल्थ पर अपडेट दिया है, जिसे देख फैन के बीच बातें हो रहीं हैं कि क्या उनकी पत्नी दोबारा से उनकी जिंदगी में वापस आ गईं हैं।


रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "अनुराग ठीक हो रहें हैं... उन्हें चोट लगी है, लेकिन वो स्ट्रांग है और जल्द रिकवर हो जाएंगे। ये हमारे लिए बहुत ही मुश्किल समय है, हम लोगों ने अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। इस समय हमें अनुराग के लिए सबसे ज्यादा आपके प्यार, सपोर्ट और प्रार्थनाओं की जरूरत है, हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।" रितिका चौहान के पोस्ट से सोशल मीडिया पर कयास तेज हो गए हैं कि अनुराग डोभाल के इस कदम में बाद रितिका चौहान उनके साथ खड़ी हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story