TRENDING TAGS :
Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद की राजमा वाली ड्रेस, क्या आपने देखी?
Uorfi Javed New Video: उर्फी जावेद अपने नए ड्रेसिंग स्टाइल के साथ वापस आ गईं हैं, उन्होंने अब एक ऐसी चीज से बना ड्रेस तैयार किया है, जिसे देख यूजर्स हैरान रह गए हैं।
Uorfi Javed New Outfit
Uorfi Javed New Outfit: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन लाइमलाइट में बनीं रहतीं हैं, वहीं अब एक बार फिर अपने नए ड्रेसिंग स्टाइल से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि उर्फी जावेद अपने आउटफिट को लेकर खूब एक्सपेरिमेंट करतीं हैं, वे तरह तरह की चीजों से अपने लिए आउटफिट बनाती हैं और फैंस उनके क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ भी करते हैं, वहीं अब उर्फी जावेद ने किसी ऐसी चीज से बना आउटफिट तैयार किया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
उर्फी जावेद का राजमा वाला आउटफिट
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद अब तक न जाने किन किन चीजों से अपने लिए आउटफिट बना चुकीं है, और अब उन्होंने अपना लेटेस्ट आउटफिट राजमा से तैयार किया है, जी हां! खाने वाले राजमा से उर्फी जावेद ने अपना नया आउटफिट बनाया और उसे पहनकर उन्होंने पपराजी के सामने जमकर पोज भी दिया।
उर्फी जावेद का राजमा से बना नया आउटफिट उन पर बेहद जंच रहा है। उर्फी जावेद बेहद प्यारी लग रहीं हैं। उन्होंने अपनी ये ड्रेस बनाने में लगभग 2 किलो राजमा का इस्तेमाल किया। उर्फी जावेद के इस राजमा से बने आउटफिट के यूजर्स फैन बन गए हैं और कमेंट बॉक्स में आउटफिट की खूब तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "कुछ भी कहो... क्या दिमाग है भाई माइंड ब्लोइंग।" दूसरे ने लिखा, "उर्फी बहुत ही हार्ड वर्किंग है, हमेशा शानदार आइडिया के साथ आती है।" तीसरे ने लिखा, "उर्फी ने बहुत सुंदर ड्रेस बनाई है।" इसी तरह यूजर्स उर्फी के इस खूबसूरत ड्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।
उर्फी जावेद ने खोली थी इंडस्ट्री की पोल
उर्फी जावेद अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, अभी हाल ही में उन्होंने सोहा अली खान संग अपने पॉडकास्ट में टीवी इंडस्ट्री की पोल खोली थी, उर्फी जावेद ने खुलासा किया था कि यदि आप सीरियल में लीड रोल में नहीं हो, तो आपकी कोई इज्जत नहीं करता, आपके साथ बहुत बुरा बर्ताव होता है, लेकिन मुझे 40 हजार मिल रहे थे तो मैं काम कर रही थी, क्योंकि मुझे अपना घर चलाना था।


