TRENDING TAGS :
Urvashi Rautela: ऐश्वर्या राय की वजह से भड़कीं उर्वशी रौतेला, इंटरनेट पर जाहिर किया गुस्सा
Urvashi Rautela: खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक है, आइए विस्तार से बताते हैं।
Urvashi Rautela (Photo- Social Media)
Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं, साथ ही साथ कई बार कुछ कंट्रोवर्सी की वजह से भी वे लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, वहीं एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है, उर्वशी रौतेला इस बार जिस वजह से खबरों में आई हुईं हैं, वो कान्स फिल्म फेस्टिवल है, दरअसल हुआ कुछ ऐसा है कि AI की मदद से किसी सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ऐसी इमेज बनाई गई है, जिसे देखते ही उर्वशी रौतेला का पारा हाई हो गया है, और उन्होंने उस यूजर को खूब खरी खोटी सुनाई है, क्योंकि उस इमेज में उर्वशी रौतेला को ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कुछ अन्य अभिनेत्रियों से छोटा दिखाया गया है।
उर्वशी रौतेला AI फोटो देख भड़कीं
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं, उन्होंने रेड कार्पेट पर अपना अपने बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाया, हालांकि जब ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की, उसके बाद भारतीय फैंस को सुकून मिला, क्योंकि कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की चाहे जो हसीनाएं शामिल हो जाएं, ऐश्वर्या राय बच्चन की मौजूदगी के बिना ये फेस्टिवल अधूरा रहता है। ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी दिन जैसे ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, पूरे सोशल मीडिया पर वे छा गईं, लोग कहने लगे कि कान्स की क्वीन आ गई।
ऐश्वर्या राय बच्चन क्वीन ऑफ कान्स कहलाती हैं, ऐश्वर्या का लुक सामने आने के बाद इस साल कान्स में शामिल हुईं अन्य हसीनाओं को ट्रोल किया गया, जिसमें आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला भी शामिल हैं, सोशल मीडिया पर कई मीम भी बनाए गए, वहीं एक यूजर ने एक AI जनरेटेड फोटो शेयर की है, जिसे देख उर्वशी रौतेला का पारा हाई हो गया, क्योंकि इस तस्वीर में बॉलीवुड की हसीनाओं के बीच तुलना की गई है, जिसमें सबसे ऊपर ऐश्वर्या राय बच्चन को रखा गया है, और वहीं उर्वशी रौतेला घुटनों के बल पर बैठे दिख रहीं हैं।
वायरल हो रही इस AI जनरेटेड फोटो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे टॉप पर दिखाया गया, फिर प्रियंका चोपड़ा को बीच में एक सिंहासन पर बैठाया गया है, जिसके अगल-बगल दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित खड़ी नजर आ रहीं हैं और वहीं सामने आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ और उर्वशी रौतेला घुटनों के पल बैठी हुईं हैं। इसी तस्वीर को देख उर्वशी रौतेला अपना आपा खो बैठीं, और उन्होंने बुरी तरह इस तरह की फोटो क्रिएट करने वालों की जमकर क्लास लगाई, उर्वशी रौतेला ने लिखा, "मेरा यह मानना है कि हर एक एक्ट्रेस का अपना एक अलग सफर होता है, अपनी कड़ी मेहनत होती है और अपनी किस्मत होती है, महिलाओं की आपस में तुलना करना या उनके फैंस के बीच लड़ाई करवाना सिर्फ नफरत फैलाता है, आइए इसकी जगह हम टैलेंट, तरक्की और अच्छाई का जश्न मनाएं। प्लीज, इस टॉक्सिसिटी को यहीं बंद करें।" उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट वायरल हो गया है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।


