Dhurandhar 2 पर कमेंट करके बुरा फंसे Varun Dhawan, रणवीर सिंह के बारे में कह दी इतनी बड़ी बात

Varun Dhawan On Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार वरूण धवन ने धुरंधर 2 की सफलता की पर की टिप्पणी, रणवीर सिंह के फैंस हुए नाराज, जाने क्या है पूरा मामला

Shikha Tiwari
Published on: 26 May 2026 12:47 PM IST
Varun Dhawan Faces Backlash After Comment On Dhurandhar 2
X

Varun Dhawan Faces Backlash After Comment On Dhurandhar 2 (Image Credit- Social Media)

Varun Dhawan Dhurandhar 2 Controversy: बॉलीवुड एक्टर और निर्माता डेविड धवन के बेटे वरूण धवन (Varun Dhawan) जिनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता के बाद वो अपने पिता की आखिरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस समय वरूण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ठीक-ठाक रिव्यू मिला है। इन सबके बीच Varun Dhawan इस समय चर्चाओं में छा गए हैं। जिसके पीछे की वजह है वरूण धवन द्वारा ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 पर की गई टिप्पणी, जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

धुरंधर 2 पर टिप्पणी कर बुरा फंसे वरूण धवन (Varun Dhawan Faces Backlash After Comment On Dhurandhar 2)-

बता दे कि वरुण धवन ने अपने पिता, फिल्म निर्माता डेविड धवन के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान 'धुरंधर' को "निर्देशक की जीत" बताकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। फिल्म निर्माण और बॉक्स ऑफिस के बदलते तौर-तरीकों पर चर्चा करते हुए डेविड धवन ने कहा कि फिल्में आज भी काफी हद तक अभिनेताओं पर निर्भर करती हैं और यह मानना ​​मुश्किल हो गया है कि आज के समय में कौन-सी फिल्में वाकई सफल होती हैं। वहीं, वरुण धवन ने एक अलग दृष्टिकोण पेश करते हुए आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का उदाहरण दिया, जिसमें निर्देशक का विजन सबसे ज़्यादा उभरकर सामने आया। डेविड धवन ने फिल्म निर्माता के योगदान को स्वीकार किया, लेकिन यह भी कहा कि किसी फिल्म की सफलता में अभिनेताओं का प्रभाव अक्सर कहीं ज़्यादा होता है। बातचीत में अभिनेताओं की असुरक्षा और बदलते उद्योग जगत के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई, जिसमें वरुण ने माना कि अभिनेता अक्सर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। यह वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो चुका है और रणवीर सिंह के कई प्रशंसकों ने वरुण के "निर्देशक की जीत" वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और तर्क दिया है कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के योगदान को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।

वरूण धवन अपकमिंग मूवी (Varun Dhawan Upcoming Movies)-

वरूण धवन बॉर्डर 2 के अलावा 'है जवानी तो इश्क होना है', फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज होगी।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story