Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking शुरू, टिकट के दाम आधे, जाने कितना करेगी कलेक्शन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Collection: वरूण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 9:00 AM IST
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Collection Day 1
X

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking: बॉर्डर 2 की सफलता के बाद वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिलीज होने के लिए सिनेमाघरों में पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। तो वहीं वरूण धवन की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के साथ सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें राम चरण की फिल्म पेड्डी और बॉबी देओल की फिल्म बंदर शामिल है। जिसकी वजह से उनकी फिल्म को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai फिल्म को लेकर मेकर्स ने दर्शकों के सामने एक ऑफर भी रखा है। जिसके दौरान दर्शकों को 50 प्रतिशत छूट मिले। चलिए जानते हैं वरूण धवन की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं अबतक कितने टिकट बुक हुए हैं और फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाएगी।

है जवानी तो इश्क होना है मूवी एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1 (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Collection Day 1 Prediction)-

वरूण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज होगी। और इसके हास्य शैली, विषय कथानक, कलाकारों और डेविड धवन के निर्देशन की वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, रिपोर्ट कि माने तो, फिल्म जिस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उस दिन दर्शकों को टिकट पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगा। इस ऑफर के तहत शाम 5 बजे से पहले के शो की टिकट 149 रूपए में उपलब्ध है। जबकि शाम 5 बजे के बाद के शो के टिकट 199 रूपए में मिल रहे थे।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai मूवी में वरूण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राकेश बेदी, अली असगर, राजेश कुमार और अन्य कलाकार शामिल है। इस फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स के रमेश तौरानी ने किया है। फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। तो वहीं अबतक फिल्म की 70,000 से ज्यादा टिकट बिक चुकी है। जिसकी वजह से यदि फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ऑफर की वजह से हो सकता है कि फिल्म 1-2 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। क्योंकि इस फिल्म का टक्कर राम चरण की फिल्म पेड्डी और बॉबी देओल की फिल्म बंदर के साथ है। जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट हो सकती है। लेकिन टिकट में 50 प्रतिशत की छूट के साथ हो सकता है कि फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन करे। लेकिन इसके लिए फिल्म के रिलीज डेट तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाएगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story