Vasudha के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा नया ट्वीस्ट, करिश्मा को पता चल जाएगा रहस्य

Vasudha Today Episode Update: वसुधा टीवी सीरियल में दर्शकों को देखने को मिलेगा कैसे करिश्मा के सामने खुल जाएगा एक ऐसा राज जिससे वो थी अभी तक अंजान

Shikha Tiwari
Published on: 13 May 2026 7:30 AM IST (Updated on: 13 May 2026 9:03 PM IST)
Vasudha Serial Today Episode
X

Vasudha Serial Upcoming Episode (Image Credit- Social Media)

Vasudha Serial Update: वसुधा जीटीवी का सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल है। इस टीवी सीरियल ने एकता कपूर के प्रसिद्ध शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 को भी टीआरपी में पीछे कर दिया है। टीवी सीरियल ने टीआरपी की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। जिसकी वजह से Vasudha काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दे कि वसुधा टीवी सीरियल साउथ के एक फेमस टीवी सीरियल का हिंदी वर्जन है। आज हम Vasudha टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड के बारे में बताने जा रहे हैं।

वसुधा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में क्या होगा (Vasudha Upcoming Episode Update)-

वसुधा टीवी सीरियल जिसका निर्माण अरविंद बब्बल द्वारा किया गया है। प्रभात सिंह चौहान का भावुक दृश्य देखा जब उन्होंने चंद्रिका को इस हालत में देखता है कि वो उसे पहचान ही नहीं पा रही है। देव ने अपने दोस्त समर सिसोदिया को करिश्मा के बारे में सबकुछ वापस पाने के लिए आवश्यक धन जुटाने में मद्द के लिए बुलाया। हालांकि समर की वसुधा से पहली मुलाकात अच्छी नहीं रही क्योंकि उनके व्यवहार में उनका अहंकार झलक रहा था।

अब सबकी निगाहें मित्तल और करिश्मा के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई है। जिसमें घर की संपत्ति संबंधी कागजातों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह चौहान परिवार की पहली जीत होगी। देव और उनका परिवार इस खास दिन को लेकर काफी उत्साहित है। वहीं करिश्मा हस्ताक्षर के लिए कागजात लाने की तैयारी में होंगे। हालांकि एक रहस्यमय सत्ता भी होगी, जो करिश्मा को चौहानों की संपत्ति न बेचने का संकेत देती हुई दिखाई देगी। क्योंकि समर वहाँ पर आ जाता है और वो कहता है कि उसका ऑफिसल क्यों खुलवाया गया है। जैसे ही समर अपने कैबिन के बारे में बात कर रहा होता है। तभी वहाँ पर करिश्मा आ जाती है। समर्थ की बात करिश्मा सुन लेती है। ये सब वहाँ पास में खड़ी हुई वसुधा और संतोष ये सब देख रहे होते हैं। उन्हें लगता है कि उनका प्लैन खराब हो गया है। अब वो करिश्मा को हरा नहीं पाएंगे। करिश्मा ये पूछती है कि तुम्हारा ये कैबिन कैसे हो गया। तुम तो देव के दोस्त हो और देव के दोस्त होकर देव के सबसे बड़े दुश्मन के साथ काम कैसे कर सकते हो। ये तुम्हारा कैबिन कैसे हो सकता है। ऐसे में देव को पता चल जाता है कि करिश्मा ने सब सुन लिया है। अब देखने लायक होगा कि देव कैसे करिश्मा को इन सबके मना पाएगा। क्या चौहान की ये प्लैनिंग सफल हो पाएगी। ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story