TRENDING TAGS :
Vasudha में करिश्मा लेगी चंद्रिका की जान, क्या वसुधा और देव बचा पाएंगे चंद्रिका को
Vasudha Today Episode: वसुधा के आने वाले एपिसोड में करिश्मा ने समर के साथ मिलकर चली नई चाल, चंद्रिका को किया किडनैप लेगी उसकी जान
Vasudha Today Episode (Image Credit- Social Media)
Vasudha Today Episode: वसुधा इस समय टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे हैं। वसुधा ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2, अनुपमा और नागिन जैसे टीवी सीरियल को पीछे कर दिया है। तो वहीं लगातार Vasudha की टीआरपी बढ़ती देख मेकर्स शो की कहानी में हर एक मोड़ पर एक नया ट्वीस्ट ला रहे हैं। जिसकी वजह से दर्शकों के बीच शो के आने वाले एपिसोड के बारे में जानने की इच्छा हो रही है। जैसा कि वसुधा के अभी तक के एपिसोड में देखा गया है कि करिश्मा को चौहान परिवार की सच्चाई को जान गई है। और उसने कागजों पर साइन करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही करिश्मा जो व्यक्ति चौहान परिवार की सारी बातें बता रहा था वो कोई और नहीं बल्कि समर था। जिसने करिश्मा को चौहान परिवार के पास उसकी जो पेनड्राइव थी वो भी दे दी है। तो वहीं चलिए जानते हैं अब Vasudha के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा।
करिश्मा ने किया चंद्रिका को किडनैप प्रभाकर के सामने मारेगी गोली (Karishma Ne Kiya Chandrika Ko Kidnap Prabhakar Ke Samne Maregi Goli)-
Vasudha टीवी सीरियल में देखा गया है कि चंद्रिका, वसुधा के साथ ऑटो में जा रही थी। तभी वहाँ पर कुछ लोग बाइक से आ जाते हैं। और वसुधा उनको कहने जाती है कि बाइक को सामने से हटा दे। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोग चंद्रिका को किडनैप कर लेते हैं। जब वसुधा उसको बचाने की कोशिश करती है, तब समर उसका मुहँ रूमाल से दबा देता है। जिसके बाद समर गुंडो के साथ मिलकर चंद्रिका को किडनैप कर लेता है। तो वहीं चंद्रिका को किडनैप करने के बाद वो उसे बंधी बनाकर रखते हैं। जहाँ पर करिश्मा प्रभाकर के साथ आती है। और उसके सामने कहती हैं कि डील पर साइन करने से पहले पुरानी दुश्मनी खत्म कर देते हैं। जिसके बाद वो चंद्रिका के ऊपर गन तान देती है। प्रभाकर मन में ही सोचता है कि वो कैसे चंद्रिका को बचाए क्योंकि चंद्रिका उनकी पत्नी है।
तो वहीं आने वाले एपिसोड में देखने लायक होगा कि क्या चंद्रिका को बचाने के लिए प्रभाकर उसके सामने मित्तल के राज खोल देगा। और वो अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए भीख मांगेगा। तो वहीं वसुधा और देव को अभी तक इसके बारे में नहीं पता है। क्या वो इसके बारे में जानकर चंद्रिका को बचा पाएगा। ये सब तो Vasudha के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।


