TRENDING TAGS :
Vasudha में आने वाला है नया ट्वीस्ट, समर की बेवकूफी पड़ेगी चौहान परिवार पर भारी
Vasudha Upcoming Episode Twist: वसुधा के आने वाले एपिसोड में समर की नादानी भारी पड़ेगी चौहान परिवार पर, करिश्मा लेगी अपना बदला
Vasudha Today Episode Twist Karishma Legi Chauhan Parivaar Se Apna Badla (Image Credit- Social Media)
Vasudha Today Episode: वसुधा जीटीवी का एक ऐसा शो है, जिसने एकता कपूर के सबसे फेमस शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 को भी पीछे कर दिया है। और इस हफ्ते टीआरपी में नंबर वन पर अपनी जगह बना ली है। Vasudha टीवी सीरियल दो औरतों की कहानी है। जो अलग-अलग जगह से ताल्लुक रखती हैं। वसुधा टीवी शो में जैसा कि कल हमने बताया कि समर की गलती की वजह से चौहान परिवार का पूरा प्लैन करिश्मा के सामने आ जाता है। जिसकी वजह से चौहान एक बार फिर से करिश्मा के सामने हार जाते हैं। चलिए जानते हैं करिश्मा को जैसे ही चौहान की प्लैनिंग के बारे में पता चलता है, तो वो क्या करेगी।
वसुधा में करिश्मा लेगी चौहान परिवार से बदला (Vasudha Upcoming Episode Twist Karishma Legi Chauhan Se Badla)-
वसुधा टीवी सीरियल में इस समय चौहान परिवार ने मिलकर एक प्लैन बनाया था कि वो कैसे करिश्मा से अपना सबकुछ वापस ले लेंगे। जिसकी वजह से उन्होंने भास्कर को मित्तल बनाकर करिश्मा के सामने पेश किया था। और प्रॉपर्टी के कागज पर साइन कराने जा रहे थे। तभी वहाँ पर समर आ जाता है और देव से बहस करने लगता है कि ये ऑफिस उसका है। उसी दौरान वहाँ पर करिश्मा आ जाती है। और वो उनकी सारी बातें सुन लेती है। जिसपर वो सवाल पूछती है कि ये समर का ऑफिस कैसे हो सकता है। जिसके बाद वहाँ मौजूद देव और अन्य को पता चल जाता है कि करिश्मा ने सारी बात सुन ली है। जिसके करिश्मा बाथरूम की तरफ जाती है, तभी उसको एक कॉल आता है। जिसपर एक आवाज आती है, जिसमें देव और समर बात करते हैं। कि कैसे करिश्मा को उनकी प्लैनिंग के बारे में पता नहीं चलेगा। और वो उससे साइन करा लेंगे।
करिश्मा को ये भी पता चल जाता है कि चौहान को भास्कर मिल गया है। और मित्तल बनाकर उसके सामने बैठाया है। जिसपर करिश्मा आने वाले एपिसोड में चौहान को उनके ही प्लैन में उनको हरा देगी। और उनको पता नहीं लगने देगी कि उसको इन सबके बारे में पता चल गया है। आने वाले एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।


