TRENDING TAGS :
Jailer 2: जिस सीन को करने में विद्या बालन के छूटे पसीने, जानिए क्या थी वजह?
Vidya Balan Jailer 2: जेलर 2 में एक ऐसा सीन है, जिसे करने में विद्या बालन के पसीने छूट गए थे, फिल्म के निर्देशक ने शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताया है, आइए जानते हैं।
Vidya Balan Jailer 2
Vidya Balan Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन रह गए हैं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और उम्मीद है कि पहले दिन ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है। रजनीकांत के फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की तैयारी में हैं, दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो विद्या बालन से जुड़ा हुआ है, आइए बताते हैं।
इस सीन के दौरान जब घबरा गईं थीं विद्या बालन
रजनीकांत के साथ जेलर 2 में विद्या बालन भी नजर आएंगी, वे एक खास रोल निभा रहीं हैं। जेलर 2 के प्रमोशन के दौरान ही डायरेक्टर साहब ने शूटिंग के दौरान का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, "विद्या मैम का ट्रेलर में जो सीन दिखाया गया है, उसे हमें शूटिंग के पहले दिन ही फिल्माना था, उनका किरदार काफी दमदार है, जो रजनीकांत सर के सामने खड़ा होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इतने मजबूत किरदार को निभाने से डर रही हैं। जब मैंने उनसे सिगरेट पीकर रजनीकांत सर के चेहरे पर धुआं उड़ाने के लिए कहा, तो उनकी टेंशन दोगुनी हो गई।।जब इस सीन की शूटिंग शुरू हुई, तो मॉनिटर पर विद्या की हालत देखकर उन्हें भी लगा कि शायद यह सीन ठीक से नहीं हो पाएगा, विद्या के हाथ में सिगरेट थी, लेकिन घबराहट के कारण उनका हाथ कांप रहा था।" नेल्सन ने बताया कि विद्या का सिगरेट पकड़ने का अंदाज ऐसा लगा, जैसे वह सिगरेट नहीं, बल्कि लिपस्टिक लगा रही हों! हालांकि तीसरे टेक में विद्या बालन ने इस शॉट को पूरा किया था।
जेलर 2 की रिलीज डेट
रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में इंडस्ट्री के दमदार कलाकार नजर आएंगे, रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, अन्ना रेशमा राजन, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे, ट्रेलर में इन एक्टर्स की दमदार झलक देखने को मिली। बताते चलें कि इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। रजनीकांत की जेलर 2 में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी है।


