Ranabaali Movie: स्वतंत्रता दिवस पर ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर जारी, तिरंगे में दिखे विजय देवरकोंडा

Vijay Devarakonda Movie Ranabaali Poster: विजय देवराकोंडा की फिल्म रणबाली का पोस्टर 15 अगस्त के अवसर पर हुआ रिलीज, असली घटना पर आधारित है फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 16 Aug 2026 7:30 AM IST
Vijay Devarakonda Movie Ranabaali Poster Out On Independence Day
X

Vijay Devarakonda Movie Ranabaali Poster Out On Independence Day (Image Credit- Social Media)

Ranabaali Movie Poster: ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। भारत के इतिहास की कम चर्चित सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक जांबाज योद्धा के किरदार में नजर आएंगे, जो आजादी के लिए लड़ता है। राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इतिहास के एक भूले-बिसरे शौर्य और वीरता के अध्याय को पर्दे पर जीवंत करने वाली है।_

स्वतंत्रता दिवस पर विजय देवराकोंडा की फिल्म रणबाली का पोस्टर रिलीज (Vijay Devarakonda Movie Ranabaali Poster Out On Independence Day)-

‘राणाबाली’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है। इस ऐतिहासिक कहानी के लिए फैंस की पसंदीदा जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएगी। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के फर्स्ट लुक, किरदारों और म्यूजिक से जुड़े हर अपडेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाई है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर राहुल सांक्रित्यान कर रहे हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानी और बड़े विजन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ‘राणाबाली’ से एक शानदार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद की जा रही है।

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने देशभर के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास पोस्टर जारी किया। इस इंटेंस पोस्टर में विजय देवरकोंडा भारतीय तिरंगे के रंगों में लिपटे नजर आ रहे हैं। चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछ और रफ-टफ लुक में विजय का किरदार बहादुरी और आजादी पर आधारित एक इमोशनल और हाई-स्टेक्स ऐतिहासिक कहानी की झलक देता है।

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳 हमारे भूले-बिसरे इतिहास का सबसे बहादुर अध्याय जल्द ही सामने आने वाला है। #Ranabaali”

https://www.instagram.com/p/DcDUJyHS-Eu/?igsh=MXFpeTR1bDIzdmZpNA==&igsi=MXFpeTR1bDIzdmZpNA==

इस दमदार पोस्टर ने ऑनलाइन आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है। इससे फैंस को फिल्म की उस रोमांचक कहानी की झलक मिल रही है, जो भारत के भूले-बिसरे इतिहास पर आधारित है।

राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बनी ‘राणाबाली’ को माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन यरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं और विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। फिल्म की कास्ट में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी शामिल हैं, जिससे इसका ग्लोबल अपील और बढ़ जाता है। ‘राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story