TRENDING TAGS :
Karuppu Movie: CM थलपति विजय ने तृषा कृष्णन के लिए बदला नियम, फैंस बोले- प्यार का चक्कर बाबू भैया...
Trisha Krishnan Film Karuppu Movie: थलपति विजय ने CM बनते ही अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के लिए कुछ ऐसा किया है कि फैंस उनकी टांग खींचने में जुट गए हैं।
Trisha Krishnan Film Karuppu Movie
Trisha Krishnan Film Karuppu Movie: एक्टर से पॉलिटिशियन बनें थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही फ़ॉर्म में आ गए हैं, जहां उन्होंने मंगलवार को राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, वहीं अब उन्होंने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के लिए भी एक बड़ा नियम बदल दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच होने लगी है। दरअसल विजय ने तृषा कृष्णन के लिए एक स्पेशल परमिशन दी है, आइए जानते हैं वो क्या है।
तृषा कृष्णन के लिए विजय ने बदला नियम
तमिलनाडु के नए CM थलपति विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म पर बड़ा फैसला लिया है, जी हां! दरअसल तृषा कृष्णन की फिल्म Karuppu 14 मई को रिलीज हो रही है, अब इस फिल्म के लिए 9AM शो की इजाज़त विजय द्वारा दे दी गई है। विजय ने एक्शन फिल्म 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति दे दी है। विजय के इस फैसले की चर्चा पूरे इंटरनेट पर जोरों से हो रही है, और यूजर्स दोनों की टांग खींचने में जुट गए हैं।
विजय के इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "प्यार में आदमी ऐसा ही करता है।" दूसरे ने लिखा, "प्यार का चक्कर है बाबू भैया।" तीसरे ने लिखा, "ये नया गॉसिप है।" ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स पढ़ने को मिल रहें हैं। बताते चलें कि विजय द्वारा अनुमति मिलने पर करुप्पु फिल्म के मेकर्स ने उनका धन्यवाद भी किया।
एक्शन ड्रामा फिल्म है करुप्पु
तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म करुप्पु एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'करुप्पु' फर्स्ट डे फर्स्ट शो 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा। फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ एक्टर सूर्या लीड रोल में हैं। RJ बालाजी इस फिल्म के निर्देशक है, तृषा कृष्णन फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी।


