Virat Kohli और Anushka Sharma को प्रेमानंद महाराज जी के यहाँ करोड़ों देकर बुलाया जाता है, लगा आरोप

Virat Kohli Anushka Sharma News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के यहाँ पैसे देकर बुलाया जाता है

Shikha Tiwari
Published on: 6 Oct 2026 1:12 PM IST
Premanand Maharaj Pay For Virat Kohli Anushka Sharma
X

Virat Kohli Anushka Sharma Pay For Premanand Maharaj (Image Credit-Social Media)

Virat Kohli Anushka Sharma News: इस समय सोशल मीडिया पर यदि कोई खबर सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य के सुसाइड केस के बाद उनके आश्रम पर लगातार लोगों द्वारा लगाया जाने वाला आरोप है। तो वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को करोड़ों रूपए देकर बुलाया जाता है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को करोड़ो रूपए देकर बुलाया जाता है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में (Premanand Maharaj Pay To Virat Kohli And Anushka Sharma)-

प्रेमानंद महाराज जी को उनके शिष्य काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो वहीं प्रेमानंद महाराज जी और भी ज्यादा चर्चा ममें आ रहे हैं। जिसके पीछे की वजह है प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बार-बार आना, दोनों उनपर काफी भरोषा करते हैं, दोनों अपने बच्चों के साथ भी प्रेमानंद जी के आश्रम में जाते हैं। लेकिन जबसे प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य ने सुसाइड किया है। उस समय से उनके आश्रम और उनपर कई सारे आरोप लगने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ रूपए देकर बुलाया गया था। जैसा कि आप इस वीडियों में देख सकते हैं।


लेकिन अभी तक प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम की तरफ से किसी प्रकार की ऑफिशियल स्टेटमेंट इस विवाद पर नहीं दिया गया है। और ना ही विराट कोहली या अनुष्का शर्मा द्वारा किसी प्रकार का बयान दिया गया है। न्यूजट्रैक भी वारयल हो रहे इस वीडियो के सच होने का दावा नहीं करता है। जबतक प्रेमानंद महाराज की टीम और विराट कोहली या अनुष्का शर्मा की टीम द्वारा किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट ना दिया जाए।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story