Vivek Oberoi ने किया Salman Khan का सपोर्ट, मैंने हमेशा कहा है कि

Vivek Oberoi On Maatrubhumi Movie: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के बारे में विवेक ओबेरॉय ने जाना क्या कहा है

Shikha Tiwari
Published on: 29 Nov 2026 7:20 AM IST
Vivek Oberoi On Salman Khan Maatrubhumi Movie
X

Vivek Oberoi On Salman Khan Maatrubhumi Movie (Image Credit- Social Media)

Vivek Oberoi On Maatrubhumi Movie: बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच का विवाद किसी से छुपा नहीं है।जहां सलमान खान विवेक ओबेरॉय के बारे में बात करने से बचते हैं। वही विवेक ओबेरॉय सलमान खान विवेक ओबेरॉय के बारे में अक्सर बात करते हुए नजर आते हैं।आज सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के बारे में जब विवेक ओबेरॉय से पूछा गया टीबी विवेक ओबेरॉय ने जो कहा उसको सुनकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। चलिए जानते हैं विवेक ओबेरॉय ने क्या कहा है।

सलमान खान की मातृभूमि मूवी के बारे में विवेक ओबेरॉय ने कहा (Vivek Oberoi On Salman Khan Maatrubhumi Movie)-

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को दर्शाने वाली फिल्मों को दर्शकों का समर्थन मिलना चाहिए। अभिनेता ने कैंसर रोगियों के लिए आयोजित रामायण की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए।

इस फिल्म स्क्रीनिंग ने सिनेमा और एक सामाजिक पहल को एक साथ लाया, जिससे इलाज करा रहे मरीजों को फिल्म देखने के लिए एक शाम बिताने का अवसर मिला। बातचीत के दौरान, विवेक से 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के बारे में पूछा गया । इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने भारतीय सैनिकों की बहादुरी का जश्न मनाने वाली फिल्मों का समर्थन करने के महत्व के बारे में बात की।

विवेक ने कहा, “मेरा मानना है कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और शौर्य पर बनी किसी भी फिल्म को दर्शकों के रूप में हमारा समर्थन मिलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को खूब प्यार मिलेगा।”

उन्होंने निर्देशक अपूर्वा लखिया को भी शुभकामनाएं दीं, जिनके साथ उन्होंने पहले 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम किया था । अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा, “अपूर्वा लखिया मेरे दोस्त हैं और उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया है। मैंने उनके साथ 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम किया है , इसलिए मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उन्हें अपार सफलता प्रदान करें और यह फिल्म लोगों को प्रेरित करे।”

विवेक ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों के सदस्यों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने वाली फिल्में सफल होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि जो भी फिल्म वर्दीधारी हमारे भाइयों और बहनों के लिए हमारे दिलों में सम्मान पैदा करती है, ईश्वर की कृपा से वह सफल होनी चाहिए।"

मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, विवेक की एक और फिल्म ' मिस्टर एंड मिसेज ग्रे ' 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/reel/DgR4_GBAa-3/?jplx=azdxajZhaWhpY2Zh


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story